Bandar Trailer: फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज, जेल में कैद हुए बॉबी देओल; ‘एनिमल’ के बाद फिर चौंकाया
Bandar Movie Trailer: बॉबी देओल की आगामी फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में एक बार फिर दर्शकों को उन्होंने चौंकाया है। जानिए, कैसा है इस फिल्म का ट्रेलर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉबी देओल करियर की दूसरी पारी में लीक से हटकर किरदार कर रहे हैं। अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म ‘बंदर’ में बॉबी देओल एक बार फिर से इंटेंस रोल में दिख रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में उनके किरदार में कई शेड्स नजर आ रहे हैं।
फिल्म में उठाया गया है अहम मुद्दा
फिल्म ‘बंदर’ के ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल के किरदार के साथ होती है, जो कम उम्र की लड़कियों को डेट करता है। लेकिन एक लड़की से मुलाकात उसकी जिंदगी बदल देती है। उसे सलाखों के पीछे धकेल देती है। बॉबी देओल का किरदार खुद को बेगुनाह कहता है, लेकिन कोई उसकी नहीं सुनता है।
जेल क्यों पहुंचता है बॉबी देओल का किरदार
‘बंदर’ के ट्रेलर को देखकर लगता है कि यह कहानी दुष्कर्म के झूठे आरोप पर आधारित है। बॉबी का किरदार इस वजह से जेल भी जाता है। जेल के बुरे अनुभवों से वो गुजरता है। अपने किरदार में बॉबी काफी रम हुए नजर आते हैं। अलग-अलग सिचुएशन में उनकी एक्टिंग असर छोड़ती है।
कब होगी फिल्म रिलीज?
अनुराग कश्यप निर्देशन ‘बंदर’ की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। निखिल द्विवेदी इसके प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, जितेंद्र जोशी, राज बी. शेट्टी और नागेश भोंसले जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे। ‘बंदर’ 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।