सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   amitabh bachchan posted cryptic post on social media users gushed in comment section

'बौखला गए लोग...', आधी रात अमिताभ ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, मतलब खोजने जुटे यूजर्स; बोले -'आपके विचार केवल आप…'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 21 May 2026 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Amitabh Bachchan Blog Post: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया। जिसके बाद उनके फैंस इस पोस्ट का अर्थ खोज रहे हैं। साथ ही पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। 

amitabh bachchan posted cryptic post on social media users gushed in comment section
अमिताभ बच्चन, अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर अपने पोस्ट के जरिए फैंस के बीच सस्पेंस बना कर रखते हैं। इस बार भी उन्होंने फिर एक ऐसा ही एक पोस्ट किया है। जिसपर उनके फैंस के अलग-अलग रिएक्शन सामने आए हैं। 
Trending Videos


अमिताभ ने लिखा 'बौखला गए लोग'
83 वर्षीय अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'बौखला गए लोग, विचार व्यक्त किए, कोई समझे या न समझे, लिए के दिए बन गए जरूर'। एक्टर के इस के पोस्ट के बाद से ही इसका मतलब खोज रहे हैं। इस पोस्ट को कुछ देर में ही हजारों लोगों ने देखा। जिसके बाद कई यूजर्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी। कुछ यूजर्स ने जहां पोस्ट का साहित्यिक मतलब निकालने की कोशिश की। वहीं दूसरी तरफ अन्य यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन


 

यूजर्स ने किए पोस्ट पर कमेंट 
अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट्स किये। कुछ यूजर्स ने जहां पोस्ट का राजनैतिक मतलब निकालने की कोशिश की। वहीं दूसरी तरफ अन्य यूजर्स ने इसे मजाकिया अंदाज में लिया। एक यूजर ने लिखा, 'आपके विचार ऐसे हैं जिन्हें केवल आपका अपना दिमाग ही समझ सकता है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा,' विचार में अवश्य सच्चाई होगी, बौखलाहट उसकी पहचान है।' एक अन्य यूजर ने कमेंट में किया, 'आपके पोस्ट समझ नहीं आते हैं और किसी को बच्चन साहब।' 

कुछ दिन पहले अस्पताल में थे मेगास्टार
अभिनेता अमिताभ बच्चन के स्वास्थ को लेकर मंगलवार को एक बड़ी अफवाह सामने आई थी। कहा जा रहा थी कि वह बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस परेशान हो गए थे। मगर दो दिन के अंतराल के बाद एक्टर ने खुद ट्वीट और ब्लॉग पोस्ट कर इन अफवाहों पर विराम लगा दिया था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed