Cannes: कॉर्सेट गाउन में दिखीं जैकलीन फर्नांडीज, कान फेस्टिवल में चलाया हुस्न का जादू; देखें बोल्ड तस्वीरें
Jacqueline Fernandez Cannes Viral Look: जैकलीन फर्नांडिज का कान फिल्म फेस्टिवल से एक और लुक वायरल हो रहा है। इस लुक में उनका बोल्ड अंदाज फैंस को देखने काे मिल रहा है। यहां देखिए, जैकलीन फर्नांडिज की अनदेखी तस्वीरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दिनों जैकलीन फर्नांडिज भी कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। पहले उन्होंने ब्लैक मिनी ड्रेस ड्रेस से सोशल मीडिया पर फैंस के बीच तहलका मचा दिया। अब अपना एक और लुक कान फेस्टिवल से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लुक में भी वह कहर ढाह रही हैं। कैसा है, जैकलीन का लुक, यहां जानिए।
जैकलीन ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर कान फिल्म फेस्टिवल से कई तस्वीरें साझा की हैं। इसमें वह बॉडी फिटेड आइवरी कलर का कॉर्सेट गाउन पहने नजर आ रही हैं।
इस गाउन के साथ जैकलीन ने काले रंग के गलव्स पहने हैं। जिससे उनका लुक अलग और खास नजर आ रहा है।
गाउन में 3डी स्टाइल का फ्लावर पैटर्न भी फैंस का ध्यान जैकलीन की तरफ खींच रहा है।
यह गाउन लुक विंटेज फैशन से इंस्पायर है। जैकलीन ने अपने गाउन लुक के साथ हाईबन हेयरस्टाइल बनाया है।
अपनी ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस और ईयररिंग जैकलीन ने पहने हैं और अपने लुक को कंप्लीट किया है।
इस ड्रेस में वह अलग-अलग तरह के दिलकश पोज भी दे रही हैं।
कान फेस्टिवल में एक संस्था ग्लोबल गिफ्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में जैकलीन शामिल हुईं। इसी माैके पर उन्होंने यह गाउन लुक पहना था। इस इवेंट में शामिल होकर एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं।
जैकलीन के करियर फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अक्षय कुमार के साथ एक्टिंग करेंगी। इस फिल्म में दिशा पाटनी भी नजर आएंगी।