सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adnan Sami Reacts To Trolling Over Meeting With RSS Chief Mohan Bhagwat Says I Am A Free Soul I Do Not Care

‘मैं खुले विचारों का हूं’, मोहन भागवत के साथ फोटो शेयर करने पर हुई ट्रोलिंग पर अदनान ने कहा- फर्क नहीं पड़ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 01:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Adnan Sami: अदनान सामी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ तस्वीर शेयर करने पर हुई ट्रोलिंग का अब जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

Adnan Sami Reacts To Trolling Over Meeting With RSS Chief Mohan Bhagwat Says I Am A Free Soul I Do Not Care
मोहन भागवत और अदनान सामी - फोटो : इंस्टाग्राम-@adnansamiworld
विज्ञापन

विस्तार

गायक-संगीतकार अदनान सामी हाल ही में आरएसएस प्रमुख मोहन भगवत से अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचनाओं के घेरे में आ गए। तस्वीरें साझा करने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अब अदनान ने संघ प्रमुख के साथ तस्वीर और उस पर हुई ट्रोलिंग को लेकर बात की। सिंगर का कहना है कि उन्हें इससे फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं?

Trending Videos

मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं
न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान अदनान सामी ने ट्रोलिंग और पिछले कुछ साल में झेले विवादों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं एक आजाद ख्याल इंसान हूं और शुक्र है कि मैंने अपने सारे संकोच भी छोड़ दिए हैं। इसलिए मैं वही करता हूँं जो मुझे सही लगता है और मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं हूं, सिवाय भगवान के।

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर कोई मेरे साथ अच्छा व्यवहार करता है, तो मैं भी उसके साथ अच्छा व्यवहार करूंगा, चाहे वो कोई भी हो। मैं कभी किसी को दूसरे की राय के आधार पर जज नहीं करूंगा। मैं किसी के बारे में तब तक कुछ नहीं कहूंगा जब तक मुझे उसके बारे में कुछ पता न हो। मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि कोई क्या सोचता है।

विज्ञापन

Adnan Sami Reacts To Trolling Over Meeting With RSS Chief Mohan Bhagwat Says I Am A Free Soul I Do Not Care
अदनान सामी - फोटो : वीडियो ग्रैब

गलत जानकारी के साथ लोग निष्कर्ष तक पहुंच जाते हैं
अदनान सामी का मानना है कि सोशल मीडिया के दौर में लोग अधूरी जानकारी के साथ ही किसी भी निष्कर्ष तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को लगता है कि वे सब जानते हैं और मेरे बारे में आमतौर पर ऊपरी और ज्यादातर गलत धारणा के आधार पर वे निष्कर्ष निकाल लेते हैं।

मेरी एक तस्वीर या मेरे एक गाने से मिली थोड़ी सी जानकारी के आधार पर अगर वे यह सोचते हैं कि वे मेरे बारे में और मेरे व्यक्तित्व के बारे में फैसला सुना सकते हैं, तो वे भ्रम में हैं। मैं अपने मन में बहुत स्वतंत्र हूं कि मैं जो चाहूं वो करूंगा और मैंने दूसरों के लिए सीमाएं तय कर दी हैं।

ट्रोल करने वाले ज्यादातर लोग आपके फैंस नहीं होते; वे बस ऐसे ही होते हैं। अदनान सामी ने फरवरी में संघ प्रमुख मोहन भागवत के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इसी के बाद वो लोगों के निशाने पर आ गए थे।

View this post on Instagram

A post shared by ADNAN SAMI (@adnansamiworld)


Adnan Sami Reacts To Trolling Over Meeting With RSS Chief Mohan Bhagwat Says I Am A Free Soul I Do Not Care
अदनान सामी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में रिलीज हुआ अदनान का ‘लिपस्टिक’ गाना
अदनान सामी का हाल ही में एक नया गाना रिलीज हुआ है। इसका टाइटल 'लिपस्टिक' है। यह गाना एक ऐसा एंथम है जो आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और जो जैसा है, उसे वैसा ही अपनाने की खुशी को सेलिब्रेट करता है। हालांकि, इस गाने को लेकर भी अदनान को निशाने पर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed