सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dhurandhar Raw And Undekha Version Release On Netflix From 22nd May But Fans Still Waiting For Second Part

दूसरे पार्ट से पहले ओटीटी पर फिर से होगा ‘धुरंधर’ का धमाका, जानिए क्यों दोबारा रिलीज होगी फिल्म? क्या है खास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 21 May 2026 12:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar Ott Release: अदित्य धर की ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ एक बार फिर ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। जानिए दूसरे पार्ट से पहले क्यों फिर से पहला पार्ट होगा रिलीज…

Dhurandhar Raw And Undekha Version Release On Netflix From 22nd May But Fans Still Waiting For Second Part
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दोनों ही फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया। अब फैंस ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच ‘धुरंधर’ एक बार फिर ओटीटी पर तहलका मचाने के लिए तैयार है। अब आप सोच रहे होंगे कि ‘धुरंधर’ तो पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, फिर दोबारा क्यों और कैसे? जानिए क्या है पूरा माजरा?

Trending Videos

Dhurandhar Raw And Undekha Version Release On Netflix From 22nd May But Fans Still Waiting For Second Part
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स पर आएगा रॉ एंड अनदेखा वर्जन
‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज से पहले, ‘धुरंधर’ का रॉ एंड अनदेखा वर्जन एक बार फिर ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। खुद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने ये घोषणा की है। नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ‘धुरंधर’ का रॉ एंड अनदेखा वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘आंधी आ रही है। इस बार एक्स्ट्रा घातक, धुरंधर रॉ एंड अनदेखा देखें 22 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में नेटफ्लिक्स पर।’ फिल्म के इस वर्जन में वो सीन शामिल होंगे जो सिनेमाघरों में रिलीज के दौरान नहीं दिखाए गए थे। यह एक नया ओटीटी वर्जन होगा। इस जानकारी के बाद अब फैंस ‘धुरंधर’ के इस नए वर्जन के लिए उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Raw And Undekha Version Release On Netflix From 22nd May But Fans Still Waiting For Second Part
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

4 जून को ओटीटी पर रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
वहीं दूसरी ओर फैंस ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता मिली थी और इसने कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए थे। अब फिल्म 4 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले 22 मई को ‘धुरंधर’ का रॉ एंड अनदेखा वर्जन नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। 

विज्ञापन

Dhurandhar Raw And Undekha Version Release On Netflix From 22nd May But Fans Still Waiting For Second Part
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने किया है निर्देशन
आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। जबकि पहले पार्ट में अक्षय खन्ना ने भी रहमान डकैत की भूमिका निभाकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, दूसरे पार्ट में उनका किरदार नहीं है। इसके अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश पंडोर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed