सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   barbie girl song band aqua announced their split after there long journey as live band

तीन दशक बाद अलग हुआ 'बार्बी गर्ल' गाना बनाने वाला बैंड 'एक्वा', सोशल मीडिया पर लिखा- लाइव बैंड का सफर पूरा हुआ

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 21 May 2026 12:31 PM IST
विज्ञापन
सार

 Aqua Band Announced Split: वर्ल्ड फैमस 'एक्वा' बैंड ने लाइव बैंड के तौर पर अपने सफर को खत्म करने का फैसला किया है। 'बार्बी गर्ल' सांग से मशहूर होने वाले इस बैंड ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी फैंस के साथ साझा की। 

barbie girl song band aqua announced their split after there long journey as live band
एक्वा बैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 पॉपुलर सांग 'बार्बी गर्ल' को दुनिया भर के फैंस ने काफी प्यार दिया था। इसके साथ ही डेनमार्क के यूरोडांस समूह 'एक्वा' एक ब्रांड के तौर पर उभरा था। मगर अब लाइव बैंड के रूप में काम न करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया के जरिए बैंड ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की। 
Trending Videos


खत्म होगा मशहूर 'एक्वा' बैंड?
डेनमार्क स्थित यूरोडांस समूह 'एक्वा' ने लगभग तीस साल बाद बैंड की समाप्ति की जानकारी फैंस को दे दी है। 1997 में रिलीज हुए गाने 'बार्बी गर्ल' से सफलता पाने वाले यह बैंड दुनियाभर में मशहूर था। 18 मई को इस खबर को प्रशंसकों से साझा करते हुए कहा,'अलविदा कहने का यह सही समय है। जबकि संगीत ,कहानी और एक-दूसरे के प्रति हमारा प्यार बरकरार है। कई शानदार वर्षों के बाद हमने इसके लाइव बैंड के रूप में 'एक्वा' को समाप्त करने का फैसला लिया है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

barbie girl song band aqua announced their split after there long journey as live band
एक्वा बैंड - फोटो : सोशल मीडिया
सफर के दौरान अनगिनत यादें 
'एक्वा' बैंड के सदस्य निस्ट्रॉम, रेने डिफ और सोरेन रास्टेड ने अपनी पोस्ट में फैंस का शुक्रिया कहा। उन्होंने बैंड से जुड़ी यादें शेयर करते हुए कहा, ' हमने अनगिनत बार दुनिया की यात्रा की। इसके साथ ही ऐसी खूबसूरत यादें एकत्रित की हैं जो हमेशा हमारे साथ रहेंगी। हमने यह निर्णय अपनी रचनाओं को सुरक्षित करने के लिए किया है। फैंस को उनका प्यार बैंड को देने के लिए शुक्रिया।'
 

barbie girl song band aqua announced their split after there long journey as live band
'बार्बी गर्ल' सांग - फोटो : सोशल मीडिया
1990 से रखा था संगीत की दुनिया में कदम 
प्रसिद्ध पॉप बैंड 'एक्वा' ने 1990 में म्यूजिक की दुनिया में अपनी शुरुआत की थी। जिसके बाद उनका पहला एल्बम 'एक्वेरियम' के 'बार्बी गर्ल' गाने ने संगीत की दुनिया में तहलका मचा दिया था। जिसके बाद डॉक्टर जोन्स , टर्न बैक टाइम हिट सिंगल्स दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed