‘शर्ट उतारेगा मामा?’ जब सलमान खान की एक कॉल ने बदल दिया बॉबी देओल का करियर; क्यों कहा- कुछ भी करूंगा
Bobby Deol On Salman Khan: बॉबी देओल ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जानिए क्यों सलमान ने बॉबी को किया था कॉल और कही थी ऐसी क्या बात…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बंदर’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर आज जारी किया गया है, जो इस फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाता है। इस बीच बॉबी देओल ने याद किया कि कैसे सलमान खान ने ‘रेस 3’ में उन्हें मौका देकर उनके करियर में बहुत बड़ी मदद की। बॉबी ने अपने मुश्किल दौर और फिर ‘एनिमल’ से अपने करियर के कमबैक के बारे में खुलकर बात की।
अचानक आया सलमान का कॉल
शेखर सुमन के शो 'शेखर टूनाइट' में बॉबी देओल ने अपने करियर में सलमान खान के महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बताया। उन्होंने सलमान खान के उस फोन कॉल को याद किया, जिसके कारण उन्हें रेस 3 में काम करने का मौका मिला। एक्टर ने कहा कि सलमान बहुत ही प्यारे हैं।
उन्होंने मुझे फोन किया और पूछा, ‘शर्ट उतारेगा मामा?’ मैंने कहा, मैं कुछ भी करूंगा। उन्होंने कहा, आओ और नैरेशन सुनो और फिर मुझे रेस 3 में काम मिल गया। मुझे पता था कि लाखों लोग सलमान खान की इस फिल्म को देखने वाले हैं।
नई पीढ़ी बॉबी देओल को भूल चुकी थी। इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं इस फिल्म में काम करूंगा, तो लोगों को याद आएगा कि बॉबी देओल अभी भी मौजूद हैं। इस प्रोजेक्ट ने मुझे उन युवा दर्शकों से दोबारा जुड़ने का मौका दिया, जो तब मेरे काम को करीब से नहीं देख रहे थे।
‘रेस 3’ ने की थी दमदार कमाई
2018 में आई ‘रेस 3’ में बॉबी देओल के साथ सलमान खान, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, डेजी शाह और साकिब सलीम प्रमुख भूमिका में नजर आए थे। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं थीं, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की।
‘रेस 3’ के बाद बॉबी देओल के करियर ने 2020 में प्रकाश झा की 'आश्रम' से एक बार फिर रफ्तार पकड़ी। इस सीरीज ने उन्हें नए दर्शक दिए और ओटीटी दर्शकों के बीच उनकी पहचान फिर से कायम करने में मदद की।
हालांकि, उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वॉइंट साबित हुई संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल'। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में बॉबी मेन विलेन की भूमिका में थे। फिल्म में उनका कोई डायलॉग नहीं था, लेकिन अपनी एक्टिंग और लुक्स से बॉबी ने सभी को प्रभावित किया और जमकर सुर्खियां बटोरीं। फिल्म के लिए बॉबी को अवॉर्ड भी मिला था।