HJTIHH: वरुण धवन-मृणाल की 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल; टीम ने मांगी माफी; बताई वजह
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: अभिनेता वरुण धवन और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। आज गुरुवार को इसका ट्रेलर रिलीज होने वाला था। मगर, आखिरी वक्त में अचानक ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल हो गया। इसे लेकर टीम ने बयान जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर आज गुरुवार 21 मई को रिलीज होने वाला है। ट्रेलर को एक इवेंट में लॉन्च किया जा रहा था। मगर, यह इवेंट कैंसिल हो गया है। मृणाल ठाकुर और वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर तय समय पर क्यों रिलीज नहीं हो पाया और इवेंट क्यों कैंसिल हुआ? इसे लेकर टीम की तरफ से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी साझा की गई है।
क्यों कैंसिल करना पड़ा इवेंट?
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट तकनीकी खामियों के कारण रद्द हुआ है। ऐसा फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है। टिप्स फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया गया है। इसमें लिखा है, 'महत्वपूर्ण एलान'। आगे लिखा है, 'हमें आपको यह बताते हुए खेद है कि फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का आज होने वाला ट्रेलर लॉन्च इवेंट कुछ अप्रत्याशित तकनीकी दिक्कतों के कारण कैंसिल कर दिया गया है। इससे हुई किसी भी असुविधा के लिए हम तहे दिल से माफी चाहते हैं'।
टीम ने लिखा- 'उम्मीद है आप समझेंगे'
टीम ने आगे लिखा है, 'आपसे लगातार मिल रहे सहयोग की हम सराहना करते हैं और उम्मीद है कि आप इसे भी समझेंगे। हम जल्द ही आपके साथ ट्रेलर शेयर करने का इंतजार कर रहे हैं'। यह बयान 'है जवानी तो इश्क होना है' की टीम की तरफ से दिया गया है। बता दें कि मृणाल और वरुण धवन के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 05 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरुण धवन एक बार फिर अपने मजेदार और रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिलहाल इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट रद्द होने पर नेटिजंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।