सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saswata Chatterjee Will play sourav ganguly father chandi das ganguly character while shoot already start at m

Sourav Ganguly Biopic: गांगुली बायोपिक से जुड़े सास्वता चटर्जी, निभाएंगे क्रिकेटर के पिता की भूमिका

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 21 May 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Saswata Chatterjee in Ganguly Biopic: सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' से जुड़ा बड़ा अपडेट आया है। राजकुमार राव स्टारर इस फिल्म के बाकी किरदारों से जुड़ी जानकारी सामने आने लगी है।

Saswata Chatterjee Will play sourav ganguly father chandi das ganguly character while shoot already start at m
सास्वता चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सौरव गांगुली के जीवन पर आधारित फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' (अस्थाई नाम) की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। यह फिल्म सौरव के पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन को प्रदर्शित करेगी इसी बीच फिल्म की कास्टिंग से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं। सुनने में आया है कि फिल्म में सौरव के पिता की भूमिका में एक्टर सास्वता चटर्जी नजर आएंगे। 
Trending Videos


मुंबई में शुरू हो चुकी है शूटिंग
अप्रैल 2026 में मेकर्स ने फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी। फिल्म में राजकुमार राव जहां दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली का किरदार निभाएंगे, वहीं अब दूसरे किरदारों के नाम भी सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन किरदारों की मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव के पिता चंडीदास गांगुली का किरदार 'कहानी' और 'कल्कि' जैसी फिल्मों में नजर आए अभिनेता सास्वता चटर्जी निभाएंगे। चर्चा है कि एक्टर ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। उनके साथ क्रिकेटर की मां निरूपा का किरदार निभा रहीं हैं अपराजिता ऑडी और उनके भाई स्नेहाशीष का किरदार निभा रहे हैं राहुल देव बोस।
विज्ञापन

Saswata Chatterjee Will play sourav ganguly father chandi das ganguly character while shoot already start at m
तान्या मानिकतला, सौरव गांगुली-डोना गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
डोना की भूमिका निभाएंगी तान्या
फिल्म के आधिकारिक टाइटल की घोषणा अभी नहीं हुई है। इसका निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं। बड़ी खबर यह भी है कि फिल्म में एक्ट्रेस तान्या मानिकतला, गांगुली की पत्नी डोना गांगुली की भूमिका में नजर आएंगी। तान्या को फाइनल करने के पहले डोना की भूमिका के लिए मिमी चक्रवर्ती, ईशा साहा और अमृता चट्टोपाध्याय सहित कई बंगाली अभिनेत्रियों के नाम चर्चा में थे।

Saswata Chatterjee Will play sourav ganguly father chandi das ganguly character while shoot already start at m
सुशांत-कियारा, रणवीर-दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया
कई दिग्गज क्रिकेटरों पर बन चुकी हैं बायोपिक
फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' किसी क्रिकेटर पर बनने वाली पहली बायोपिक या फिल्म नहीं है। इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत की 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' भी रिलीज हुई थी, जो क्रिकेटर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी।
इसके अलावा फिल्म '83' में रणवीर सिंह ने कपिल देव का किरदार निभाया था। 2022 में रिलीज हुई तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिठू' भी महिला क्रिकेटर मिताली राज के जीवन पर आधारित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed