सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend

OTT Release: 'जैक रयान-घोस्ट वॉर' से 'सिस्टम' तक;  इस वीकएंड ओटीटी पर देखिए ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 21 May 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Friday OTT Release: यह वीकएंड ओटीटी पर गुलजार रहने वाला है। अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट जो मिलेगा। इस बार क्या-क्या है लिस्ट में? जानिए

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिनेमाघरों में 'दृश्यम 3' लग गई है। वहीं, 'चांद मेरा दिल' भी कल शुक्रवार को थिएटर्स में सजेगी। इस वीकएंड सिनेमाहॉल जाकर फिल्म देखने के ये दो विकल्प हैं। मगर, बढ़ती गर्मी में अगर आप घर बैठकर सुकून से कुछ देखना चाहते हैं, तो भी कई दिलचस्प विकल्प हैं। इस बार की ओटीटी रिलीज की लिस्ट काफी दिलचस्प है। जानिए क्या-क्या है पिटारे में...

Trending Videos

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
सीरीज 'सिस्टम' - फोटो : इंस्टाग्राम

सिस्टम
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका की फिल्म 'सिस्टम' इस वीकएंड आप देख सकते हैं।। इस फिल्म का निर्माण पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है। यह फिल्म शुक्रवार 22 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह एक कोर्टरूम थ्रिलर ड्रामा है। इसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
सतरंगी सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

सतरंगी
अंशुमान पुष्कर और महवश अभिनीत सीरीज 'सतरंगी' भी लिस्ट में शामिल है। यह एक रिवेंज थ्रिलर सीरीज है। अंशुमान इसमें बबलू महतो के किरदार में नजर आएंगे। वे एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसे मजबूरन 'लौंडा नाच' करना पड़ता है। वह अपने पिता की हत्या का बदला लेता है। इसमें कुमुद मिश्रा भी अहम किरदार में नजर आएंगे। यह सीरीज 22 मई से जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
'जैक रायन- घोस्ट वॉर' - फोटो : सोशल मीडिया

'जैक रायन- घोस्ट वॉर'
यह एक अमेरिकी पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन एंड्रयू बर्नस्टीन ने किया है। यह जैक रायन सीरीज की छठी फिल्म है। फिल्म 20 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इसमें जॉन क्रासिंस्की ने तेजतर्रार सीआईए विश्लेषक जैक रायन के तौर पर अपनी भूमिका दोहराई है। उनके साथ वेंडेल पियर्स, माइकल केली और सिएना मिलर भी हैं। इसकी कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां प्राइम वीडियो की सीरीज 'जैक रायन' (2018–2023) खत्म हुई थी।

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : वीडियो ग्रैब

देसी ब्लिंग
यह एक रियलिटी सीरीज है। इसमें चर्चित टीवी एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बतौर होस्ट कमान संभाल रहे हैं। वे दुबई में रहने वाले रईस भारतीयों की लग्जरी और अनोखी जिंदगी और लाइफस्टाइल से रूबरू कराएंगे। यह शो 20 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है। 

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
मधुविधु - फोटो : सोशल मीडिया

मधुविधु
यह मलयालम भाषा की एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो विष्णु अरविंद द्वारा निर्देशित है। इसे  बिबिन मोहन और जय विष्णु ने लिखा है। फिल्म में शराफ यू धीन, कल्याणी पणिक्कर, जगदीश, साईकुमार और अजीस नेदुमंगद हैं। यह अप्रैल में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शुक्रवार 22 मई से यह सोनी लिव पर उपलब्ध होगी।

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर’ का रॉ एंड अनदेखा
दर्शक ‘धुरंधर 2’ के ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बीच ‘धुरंधर’ एक बार फिर ओटीटी पर आने वाली है। यूं तो ‘धुरंधर’ तो पहले ही ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। मगर, अब ‘धुरंधर’ का रॉ एंड अनदेखा वर्जन एक बार फिर ओटीटी पर रिलीज होने वाला है। 'धुरंधर रॉ एंड अनदेखा' शुक्रवार 22 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

Friday OTT Release: Satrangi to System Warrant Madhuvidhu Jack Ryan Ghost War Movies and Series This Weekend
लेडीज फर्स्ट - फोटो : सोशल मीडिया

लेडीज फर्स्ट
यह एक वर्कप्लेस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह शुक्रवार 22 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। साशा बैरन कोहेन ने इसमें डेमियन का किरदार निभाया है। वह एक अहंकारी और पावरफुल पुरुष है, जो हमेशा खुद में ही तल्लीन रहता है। एक अजीब दुर्घटना उसे एक पैरलल यूनिवर्स में पहुंचा देती है, जहां सत्ता के सभी पदों पर महिलाएं काबिज हैं। पुरुष हाशिए पर हैं। इस दौरान मेडियन की जिंदगी में उथल-पुथल शुरू होत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed