सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mega 158 Shoot Begins: Deputy CM actor Pawan kalyan launches Megastar Brother Chiranjeevi Upcoming Movie

Mega 158 Shoot Begins: चिरंजीवी ने शुरू की 158वीं फिल्म, मुहूर्त शॉट के लिए क्लैप देने पहुंचा यह सुपरस्टार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 21 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Chiranjeevi Movie Mega158: साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। अस्थाई रूप से इस फिल्म को 'मेगा 158' कहा जा रहा है। इस फिल्म के मुहू्र्त शॉट पर क्लैप देने चिरंजीवी के भाई, एक्टर और डिप्टी सीएम पवन कल्याण पहुंचे।

Mega 158 Shoot Begins: Deputy CM actor Pawan kalyan launches Megastar Brother Chiranjeevi Upcoming Movie
पवन कल्याण-चिरंजीवी - फोटो : X@KChiruTweets
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म को लेकर दर्शक उत्साहित हैं। यह मेगास्टार की 158वीं फिल्म है, इसलिए अस्थाई तौर पर इसे 'मेगा 158' कहा जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर आज गुरुवार से शुरू हो गई है। फिल्म का मुहूर्त शॉट काफी खास रहा, क्योंकि इस दौरान क्लैप देने के लिए चिरंजीवी के छोटे भाई पवन कल्याण खुद उपस्थित रहे।

Trending Videos

Mega 158 Shoot Begins: Deputy CM actor Pawan kalyan launches Megastar Brother Chiranjeevi Upcoming Movie
'मेगा 158' की मुहूर्त शॉट की तस्वीर - फोटो : X@KChiruTweets

पवन कल्याण ने खास बनाया शूटिंग का पल
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और एक्टर पवन कल्याण अपने बड़े भाई चिरंजीवी के बेहद करीब हैं। दोनों भाईयों के बीच मजबूत भावनात्मक रिश्ता है। अब जब चिरंजीवी की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई तो बड़े भैया को मुहूर्त शॉट के लिए क्लैप देने भी खुद पवन कल्याण पहुंचे और इस पल को बेहद खास बना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mega 158 Shoot Begins: Deputy CM actor Pawan kalyan launches Megastar Brother Chiranjeevi Upcoming Movie
'मेगा 158' की मुहूर्त शॉट की तस्वीर - फोटो : X@KChiruTweets

चिरंजीवी ने छोटे भाई को कहा शुक्रिया
चिरंजीवी ने पहले दिन की शूटिंग की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पवन कल्याण को शुक्रिया कहा है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही लिखा है, 'आज जब मैं कल्याण बाबू और मेरे बीच क्लैप देखता हूं तो मुझे 30 साल पहले का वही सीन याद आता है - 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी'। आज, डिप्टी CM के तौर पर मेरी 158वीं फिल्म के मुहूर्त में हिस्सा लेने, क्लैप देने और सभी यूनिट मेंबर्स को खुश करने के लिए आपका धन्यवाद'।
 

विज्ञापन

Mega 158 Shoot Begins: Deputy CM actor Pawan kalyan launches Megastar Brother Chiranjeevi Upcoming Movie
'मेगा 158' की मुहूर्त शॉट की तस्वीर - फोटो : X@KChiruTweets

क्या है 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी' 
बता दें कि चिरंजीवी ने अपने कैप्शन में जो 'अक्कड़ा अम्मायी इक्कड़ा अब्बायी' का जिक्र किया है, वो दरअसल पवन कल्याण की डेब्यू फिल्म का नाम है। 1996 में रिलीज हुई यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी। यह सुपरहिट हिंदी फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का आधिकारिक तेलुगु रीमेक थी। इस फिल्म के सेट पर मुहूर्त शॉट पवन के बड़े भाई और सुपरस्टार चिरंजीवी ने ही दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed