सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बनाया मेलोडी ट्रेंड पर वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Follow Trend: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को हाल ही में मेलोडी टॉफी गिफ्ट की थी। तभी से यह 'मेलोडी ट्रेंड' सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं अब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल सोशल मीडिया के नए 'मेलोडी' ट्रेंड में शामिल हो गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें जहीर मेलोडी टॉफी की मशहूर टैगलाइन बोलते नजर आ रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ 'मेलोडी' ट्रेंड?
पीएम मोदी के गिफ्ट से शुरू हुआ यह 'मेलोडी' ट्रेंड। दरअसल, हाल ही में एक मुलाकात के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी टॉफी' का एक पैकेट गिफ्ट किया था।
वीडियो में जॉर्जिया मेलोनी कहती हैं, 'प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए एक बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए हैं।' इस पर पीएम मोदी हंसते हुए कहते हैं, 'मेलोडी।' इसके बाद से ही लोगों ने इंटरनेट पर मेलोडी टॉफी को लेकर अलग-अलग रील्स और वीडियो बनाने का ट्रेंड शुरू कर दिया।
सोनाक्षी और जहीर ने फॉलो किया 'मेलोडी ट्रेंड'
'मेलोडी' ट्रेंड को फॉलो करते हुए सोनाक्षी और जहीर ने भी एक वीडियो बनाया। वीडियो में सोनाक्षी अपने पति से पूछती हैं, 'तुम क्या पूछना चाहते हो?' इस पर जहीर कहते हैं, 'तुम अच्छी तरह जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं।' फिर सोनाक्षी चिढ़ाते हुए कहती हैं- नहीं , तो जहीर जेब से मेलोडी टॉफी निकालकर उसकी मशहूर लाइन बोलते हैं- 'मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ।'
View this post on Instagram
सोनाक्षी और जहीर की लव स्टोरी
सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात साल 2016 में सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद 2017 से दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। करीब 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2024 में शादी कर ली।
दोनों ने 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत शादी की थी। यह कानून अलग-अलग धर्म के लोगों को बिना अपना धर्म बदले शादी करने की इजाजत देता है। अलग-अलग धर्म होने की वजह से सोशल मीडिया पर इस शादी की काफी चर्चा भी हुई थी।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल, उनका गुस्सा भी प्यार था; कहा- 'पापा जैसा कोई बन नहीं सकता'