Drishyam 3 Day 1 Box Office: कैसी रही 'दृश्यम 3' की शुरुआत? मोहनलाल की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
Drishyam 3 Day 1 Box Office: मोहनलाल की लोकप्रिया फ्रेंजाइजी 'दृश्यम' की तीसरी किस्त आज गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जानिए ओपनिंग डे पर इसने कैसा प्रदर्शन किया है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म आज 21 मई को थिएटर्स में सजी है। इस फ्रेंचाईजी की पिछली दोनों फिल्में भी खूब पसंद की गईं। पिछली दोनों फिल्मों का हिंदी रीमेक भी बन चुका है। फिलहाल बात करें मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की तो आज पहले दिन इसने अच्छी शुरुआत की है। जानिए कितना कलेक्शन जुटाया?
पहले दिन कितना रहा 'दृश्यम 3' का कलेक्शन?
मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' का दर्शकों के बीच इंतजार था। अब जब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है तो इसे अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करती दिख रही है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जुटा लिया है।
बजट की तुलना में 'दृश्यम 3' की कमाई
फिल्म 'दृश्यम 3' का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 100 करोड़ रुपये है। कोई फिल्म पहले दिन अपने बजट का 10 फीसदी कमाती है तो इसे औसत माना जाता है, 20 फीसदी को अच्छा और इससे अधिक को फिल्म के सुपरहिट होने का संकेत समझा जा सकता है। फिलहाल के आंकड़ों में पहले दिन 'दृश्यम 3' ने अच्छा-खासा कलेक्शन जुटा लिया है।
- इस फिल्म ने पहले दिन मलयालम भाषा में 13.70 करोड़ रुपये कमाए हैं।
- कन्नड़ भाषा से 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
- तमिल भाषा में 45 लाख और तेलुगु से 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया
आज अभिनेता मोहनलाल के जन्मदिन के अवसर पर रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 3' को दर्शकों से पॉजिटिव रेस्पॉन्स मिल रहा है। कमाल की कहानी, शानदार ट्विस्ट, गहरी फीलिंग्स और मोहनलाल की बेहतरीन अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। बता दें कि इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था। 4.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 42.50 करोड़ रुपये कमाए थे। वर्ल्डवाइड 63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरा पार्ट 2021 में आया। कोविड महामारी में लॉकडाउन के चलते इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया था।
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' कब रिलीज होगी?
इन्हीं दोनों फिल्मों का हिंदी रीमेक साल 2015 और 2022 में आया। दोनों फिल्में हिट रही थीं। दोनों फिल्मों में अजय देवगन लीड रोल में रहे। अजय देवगन की 'दृश्यम 3' इसी साल 02 अक्तूबर को आएगी।