फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushmita Sen Recalls The Moment She Manifested Her Miss Universe Win 32 Years Ago Gives Me Goosebumps

सुष्मिता सेन ने मनाया मिस यूनिवर्स जीत के 32 साल का जश्न, लिखा- 'यह सोचकर मेरे रोंगटे खड़े हो...'

Thu, 21 May 2026 04:31 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 21 May 2026 04:31 PM IST
सार

Miss Universe Sushmita Sen: अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के 32 साल पूरे होने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने बताया कि आज भी उन्हें वह पल याद करके कैसा महसूस होता है।

विज्ञापन
Sushmita Sen Recalls The Moment She Manifested Her Miss Universe Win 32 Years Ago Gives Me Goosebumps
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सुष्मिता सेन ने 32 साल पहले मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। उसी खास पल को उन्होंने याद करते हुए एक पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। साल 1994 में सिर्फ 18 साल की उम्र में सुष्मिता ने यह इतिहास रचा था। वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं। सुष्मिता के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

सुष्मिता सेन का पोस्ट
सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सुष्मिता फ्लाइट में बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। सुष्मिता ने इस खास तस्वीर के साथ पुरानी यादों को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस बात के लिए बहुत आभारी हूं कि पिछले 32 साल से मेरे चेहरे पर यह मुस्कान बनी हुई है।'

सुष्मिता ने आगे लिखा, 'मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। फिलीपींस में बिताया वह समय मुझे हमेशा याद रहेगा। आप सभी को मेरा बहुत प्यार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)


विज्ञापन
विज्ञापन

सेलेब्स के रिएक्शन
सुष्मिता की इस पोस्ट पर कई मशहूर कलाकारों ने उन्हें बधाई दी है।

  • दिया मिर्जा और निमरत कौर ने उन्हें अपना आदर्श बताते हुए उनके सफर की तारीफ की।
  • अली फजल और अनुषा दांडेकर ने भी कमेंट करके उन्हें हमेशा की तरह सबसे खूबसूरत बताया।
  • उनकी भाभी चारु असोपा ने लिखा, 'लव यू दीदी'।
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत
1994 की मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन ने दुनिया भर की 76 सुंदरियों को पीछे छोड़कर यह खिताब जीता था। हर राउंड में उनका प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा था, जिसके दम पर उन्होंने भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।

सुष्मिता सेन का वर्कफ्रंट
सुष्मिता ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 'आर्या' और 'ताली' जैसी सुपरहिट वेब सीरीज के जरिए शानदार वापसी की है। 'आर्या' में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है। फिलहाल, उन्होंने अपने किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।


यह भी पढ़ें: TV TRP: नए टीवी शोज की वजह से 'अनुपमा' को लगा जोर का झटका, जानें TRP लिस्ट में कितने नंबर पर है कौन सा सीरियल?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed