{"_id":"678a0f72173c69d6c30f33f5","slug":"deva-trailer-released-starring-shahid-kapoor-and-pooja-hegde-roshan-andrews-zee-studios-2025-01-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deva Trailer Out: ‘आई एम माफिया…’, पुलिसवाला बन शहर की सफाई करते दिखे शाहिद कपूर; रिलीज हुआ देवा का ट्रेलर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deva Trailer Out: ‘आई एम माफिया…’, पुलिसवाला बन शहर की सफाई करते दिखे शाहिद कपूर; रिलीज हुआ देवा का ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Fri, 17 Jan 2025 01:36 PM IST
सार
Deva Trailer Out: शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में शाहिद धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
1 of 6
देवा ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में शाहिद धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता ने एक पुलिसवाले की भूमिका निभाई है। हाल ही में फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से फैंस को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था।
2 of 6
देवा ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
'देवा' बनकर छाए शाहिद
शाहिद कपूर पूरे ट्रेलर में धमाकेदार एक्शन और अपने इंटेंस लुक के साथ नजर आए। अभिनेता पूरे ट्रेलर में छाए रहें। वह शहर से गुंडों का सफाया करते दिख रहे हैं। ट्रेलर में गुंडों और देवा के बीच जबरदस्त संघर्ष दिखा है, जो फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने वाला है। पुलिसवाले के किरदार में अभिनेता काफी जंच रहे हैं। वहीं, लंबे समय के बाद वह किसी एक्शन फिल्म में दिखे हैं। अभिनेता को ‘आई एम माफिया…’ डायलॉग बोलते हुए सुना जा सकता है।
3 of 6
देवा ट्रेलर लॉन्च इवेंट
- फोटो : इंस्टाग्राम
'भसड़ मचा' गाने पर डांस के साथ ट्रेलर हुआ रिलीज
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के गाने ‘भसड़ मचा’ पर परफॉर्मेंस के साथ इसे रिलीज किया गया। इवेंट में शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े ने शिरकत की। निर्माताओं ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट की वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
देवा ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब
‘देवा’ रिलीज डेट
शाहिद कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहिद के फैंस लंबे समय से उन्हें एक्शन अवतार में देखना चाहते थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था टीजर
हाल ही में फिल्म का टीजर भी जारी किया गया था। 5 जनवरी 2025 को मेकर्स ने फिल्म का टीजर रिलीज किया था। इस छोटी क्लिप में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। शाहिद का डांस और उनका इंटेंस लुक नेटिजन्स का काफी पसंद आया था। फिल्म का गाना ‘भसड़ मचा’ भी खूब पसंद किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।