सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Devara star Jr NTR wants to be a part of the Marvel Cinematic Universe his favourite superhero is Iron Man

Junior NTR: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होना चाहते हैं जूनियर एनटीआर, आयरन मैन को बताया पसंदीदा पात्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Oct 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
सार

हाल ही में, एक साक्षात्कार में जूनियर एनटीआर से हॉलीवुड में काम करने को लेकर पूछा गया। इस पर अभिनेता ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने की इच्छा जताई है।

Devara star Jr NTR wants to be a part of the Marvel Cinematic Universe his favourite superhero is Iron Man
जूनियर एनटीआर, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स - फोटो : इंस्टाग्राम @junior_ntr_fan_page
विज्ञापन

विस्तार

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ सिनेमाघरों में दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले दिन जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला था। फिल्म ने ओपनिंग डे पर दमदार कमाई भी की थी, साथ ही समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया भी मिली, लेकिन अब दर्शकों के सिर से 'देवरा' का क्रेज उतरता नजर आ रहा है। इन सब के बीच अब हाल ही में, जूनियर एनटीआर ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने की इच्छा जताई है। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।
Trending Videos


मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं जूनियर एनटीआर
हाल ही में, एक साक्षात्कार में जूनियर एनटीआर से हॉलीवुड में काम करने को लेकर पूछा गया। इस पर अभिनेता ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शामिल होने की इच्छा जताई। एसोसिएट प्रेस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा कहा है कि मैं मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बनना पसंद करूंगा, क्योंकि मार्वल, मेरे लिए बहुत खास है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आयरन मैन को बताया पसंदीदा पात्र
अभिनेता ने आगे कहा, "आयरन मैन मेरे पसंदीदा पात्रों में से एक है, क्योंकि आपके पास सुपर पावर होने की जरूरत नहीं है। आपको पावर पाने के लिए भगवान होने की जरूरत नहीं है। आप जानते हैं, वह सिर्फ एक इंसान है। जिस तरह का दिमाग उसके पास है, यह इतना सरल है कि हर कोई एक सुपरहीरो है। आप, मैं, हम सभी हैं। इसलिए, मार्वल मेरे लिए बहुत ही रोमांचक चीज है और मैं उनके यूनिवर्स का हिस्सा बनना पसंद करूंगा।"

बच्चों को गर्व महसूस कराना चाहते हैं अभिनेता
हालांकि, जूनियर एनटीआर की यह इच्छा केवल प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल भी है। वह चाहते हैं कि उनके बच्चे उन पर गर्व करें। अभिनेता ने कहा, "मेरे बच्चे भी मार्वल से प्यार करते हैं। अगर मुझे मार्वल यूनिवर्स का हिस्सा बनने का मौका मिलता है, तो यह उनके लिए बहुत गर्व का पल होगा। मैं वह गर्व उनकी आंखों में यह देखना चाहता हूं।"

Shraddha Kapoor: नवरात्रि में धमाल मचाने को तैयार श्रद्धा कपूर, नए लुक ने उड़ाए फैंस के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed