'कहने के लिए तो बहुत कुछ है, लेकिन कुछ नहीं कहूंगा'; हमजा की तारीफ में उजैर बलोच का पोस्ट, कहा- लव यू भाई
Danish Pandor Praised Ranveer Singh: फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में लगी है। इस फिल्म में एक्टर दानिश पंडोर ने उजैर बलोच का रोल अदा किया है। उन्होंने हालिया पोस्ट में रणवीर सिंह की दिल खोलकर तारीफ की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'धुरंधर 2-द रिवेंज' सिनेमाघरों में लगी हुई है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म में उजैर बलोच की भूमिका निभाने वाले एक्टर दानिश पंडोर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें वे रणवीर सिंह की तारीफ करते दिख रहे हैं।
दानिश ने कहा- 'आपकी जगह कोई नहीं ले सकता'
दानिश पंडोर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों सितारे गले मिलते दिख रहे हैं। इस पोस्ट के साथ दानिश ने लिखा है, 'कहने के लिए तो बहुत कुछ है, लेकिन कुछ नहीं कहूंगा। पूरी दुनिया ने आपका जादू देखा है और मैं उन खुशकिस्मत लोगों में से एक हूं, जिसने इसे लाइव देखा है। आप इस पीढ़ी के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे, हैं और हमेशा रहोगे। आपने हमजा और जसकीरत को जो कुछ दिया है, उसकी कोई जगह नहीं ले सकता। इस पूरे सफ़र में मेरे साथ रहने के लिए शुक्रिया। लव यू रणवीर भाई'।
विज्ञापन विज्ञापन
यूजर्स बोले- 'हमजा और उजैर का 'ब्रोमांस'
इस पोस्ट पर नेटिजन्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। दोनों का प्यार देख यूजर्स लिख रहे हैं यह आपका 'ब्रोमांस' है। एक यूजर ने लिखा, 'वाकई बेहद खूबसूरत और कीमती फोटो है यह'। यूजर्स दानिश के अभिनय की भी तारीफ करते हुए लिख रहे हैं, 'आपने भी महफिल लूट ली है। उजैर के रूप में क्या कमाल की परफॉर्मेंस दी है। आपके चेहरे के बिना हम उजैर की कल्पना ही नहीं कर सकते'।
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'धुरंधर 2' के कलेक्शन की बात करें तो यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से 43 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन की कमाई 80.72 करोड़ रुपये रही। तीसरे दिन 113 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों में रविवार को चौथे दिन फिल्म ने 83.60 करोड़ रुपये कमाए। भारत में इसका टोटल नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 422.87 करोड़ रुपये हो चुका है।