इस वीक मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज; 'धुरंधर-2' से 'कर्तव्य' तक; OTT पर दस्तक देंगी ये फिल्में और सीरीज
OTT Releases This Week: आज सोमवार से नया वीक शुरू हो गया है। कुछ नई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देंगी। जानिए क्या-क्या है पिटारे में?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओटीटी पर इन दिनों गजब हो रहा है। गर्मियां बढ़ती जा रही हैं। वीकएंड पर लोग घर पर सुकून से रहना पसंद कर रहे हैं। मगर, मनोरंजन में कोई कमी न बीते हफ्ते रही और न इस वीक रहेगी। ओटीटी पर जबर्दस्त सीरीज और फिल्में जो रिलीज हो रही हैं। इस वीक भी एक्शन और थ्रिलर से भरपूर कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। देखिए इस बार की लिस्ट....
'धुरंधर द रिवेंज'
महीनेभर से ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में धमाल करने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' आखिर ओटीटी पर आने को तैयार है। आदित्य धर निर्देशित रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन अभिनीत इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। ऐसा करने वाली यह पहली बॉलीवुड फिल्म है। दर्शक 15 मई से इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
कर्तव्य
यह क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसे पुलकित ने निर्देशित किया है। वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी जैसे सितारे हैं। सैफ अली खान फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
एग्जाम
यह एक तमिल ड्रामा सीरीज है। इसे नेशनल अवॉर्ड विजेता ए. सर्कुनम ने लिखा है और इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। यह शो एक प्रतियोगी परीक्षा के दबाव भरे माहौल में एक तनावपूर्ण और भावनात्मक सफर पर आधारित है। 'एग्जाम' सीरीज 15 मई से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।
'इंस्पेक्टर अविनाश' सीजन 2
रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालिन भनोट, राहुल मित्रा, जाकिर हुसैन, आयशा एस. ऐमन, जोहेब फारूकी जैसे कलाकारों से सजी 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन भी इस वीक ओटीटी पर दस्तक देगा। यह सीरीज यूपी पुलिस के अफसर अविनाश मिश्रा की कहानी है, जो एसटीएफ के प्रमुख हैं और गैंगस्टरों को अपना निशाना बनाते हैं। यह सीरीज 15 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
‘द क्रैश’
यह एक क्राइम आधारित डॉक्यूमेंट्री है। ‘द क्रैश’ 2022 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें ओहियो की 17 साल की किशोरी मैकेंजी शिरिला ने जान-बूझकर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी कार एक ईंटों वाली इमारत से टकरा दी थी। इस घटना में उसके बॉयफ्रेंड डोमिनिक रूसो और उसके दोस्त डेवियन फ्लैनगन, दोनों की मौत हो गई थी। उसे 12 गंभीर अपराधों का दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 'द क्रैश' 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
'मार्टी, लाइफ इज शॉर्ट’
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट पर बनी यह आगामी डॉक्यूमेंट्री, थिएटर और कॉमेडी की दुनिया में उनके शानदार और मशहूर करियर को दिखाती है। यह कॉमेडी में उनके 50 साल के सफर के उतार-चढ़ाव और उनकी विरासत को दिखाती है। इस फिल्म में उनके करियर के दुर्लभ फुटेज और उनके करीबी दोस्तों और सह-कलाकारों के साथ की गई खास बातचीत शामिल है। इस डॉक्यूमेंट्री को दर्शक 12 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। बता दें कि मार्टिन शॉर्ट एक कनाडाई हास्य कलाकार, अभिनेता और लेखक हैं।
'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन'
'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन', 'मनी हाइस्ट' का आठ-एपिसोड का स्पिन-ऑफ है। स्पेन के सेविले में सेट यह बर्लिन (पेड्रो अलोंसो) और उसकी टीम की कहानी है, जो बदले की भावना से प्रेरित एक और बड़ी चोरी को अंजाम देने के लिए वापस लौटते हैं। इसे दर्शक 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।