Kabir Khan: तीन कहानियों पर काम कर रहे निर्देशक कबीर खान, बताया कब करेंगे अपनी नई फिल्म की घोषणा
Kabir Khan: कबीर खान की फिल्मों का इंतजार लोग बड़ी बेसब्री से करते हैं। हाल ही में कबीर खान ने बताया कि वो अलग-अलग कहानियों पर काम कर रहे हैं। जानिए कौन है उनकी इन कहानियों का हीरो और कब रिलीज होगी कबीर खान की अगली फिल्म।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
“मैं अभी फिलहाल तीन अलग-अलग कहानियों पर काम कर रहा हूं। कहानियां अभी लिखी जा रही हैं। हालांकि, इनमें अभी कलाकारों का चयन नहीं हुआ है। कई कलाकारों से बात जरूर हुई है, लेकिन अभी तक कोई तय नहीं हुआ है।” ये कहना है ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘एक था टाइगर’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले निर्देशक कबीर खान का।
जरूरी नहीं हर आइडिया पर बने फिल्म
पीटीआई को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में कबीर खान ने अपने आगामी प्रोजेक्ट्स से लेकर सलमान खान, ऋतिक रोशन और विक्की कौशल के साथ उनके काम करने को लेकर चल रही अफवाहों पर भी बात की। निर्देशक ने कहा, "हमारे पास बहुत सारे विचार हैं, लेकिन कभी-कभी यह जरूरी नहीं है कि यह आपकी अगली फिल्म हो। यह संभव है कि मैं कोई आइडिया रखूं और विक्की, सलमान या ऋतिक से बात करूं और वे कुछ और विचार रखें। इसलिए, बहुत सारी बातचीत हो रही है।"
यह खबर भी पढ़ें: Shabana Azmi: शबाना आजमी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने किया सम्मानित
अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
पिछले कुछ दिनों से ऐसी अफवाहें फैल रही थीं कि कबीर खान ऋतिक रोशन के साथ एक थ्रिलर, विक्की कौशल के साथ एक ऐतिहासिक ड्रामा और सलमान खान के साथ एक कमर्शियल एंटरटेनमेंट फिल्म पर काम करेंगे। हालांकि, अब निर्देशक का ये कहना है कि अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। अभी वो सिर्फ कहानियों पर काम कर रहे हैं, लेकिन स्टार कास्ट फाइनल नहीं है।
यह खबर भी पढ़ें: Hrithik: ‘वॉर 2’ के गाने की शूटिंग के दौरान ऋतिक को लगी चोट, जानिए डॉक्टर्स ने दी क्या खास सलाह ?
तीन महीने तक किसी फिल्म की घोषणा नहीं करेंगे कबीर
‘83’ के निर्देशक ने साफ किया कि उन्हें अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने में कम से कम तीन महीनों का वक्त लगेगा। निर्देशक ने कहा कि अगर आप मुझसे पूछें कि क्या निकट भविष्य के लिए कुछ तय किया गया है, तो नहीं। अभी मैं ‘माई मेलबर्न’ की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं, जो 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली एक एंथोलॉजी है। बता दें कि ‘माई मेलबर्न’ में चार अलग-अलग निर्देशकों की छोटी-छोटी चार कहानियां हैं। कबीर खान की कहानी का शीर्षक सेतारा है, जिसमें 15 साल की अफगान लड़की की तालिबान से मेलबर्न की यात्रा को दिखाया गया है।