RS Prasanna: ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर निर्देशक ने लोगों से पूछा ये सवाल, फैंस बोले- बेसब्री से है इंतजार
Sitaare Zameen Par: फैंस आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब निर्देशक प्रसन्ना ने फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। जिसको देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं। जानिए पोस्ट में क्या है खास।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैंस आमिर खान की मच अवेटेड फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को पहले ‘रेड 2’ के साथ दिखाए जाने की खबरें थीं। लेकिन बाद में ट्रेलर आगे बढ़ गया। उसके बाद से दर्शक फिल्म की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं। अब ‘सितारे जमीन पर’ के निर्देशक आरएस प्रसन्ना की नई सोशल मीडिया पोस्ट ने फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। जानते हैं निर्देशक की उस पोस्ट के बारे में।
निर्देशक ने पूछा क्या आप तैयार हैं?
‘सितारे जमीन पर’ के निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने आज अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जिसके बाद दर्शक फिल्म को लेकर और भी उत्सुक हो गए हैं। निर्देशक प्रसन्ना ने अपनी पोस्ट में लिखा, “क्या आप हमारे 'सितारे' के लिए तैयार हैं?” निर्देशक की इस पोस्ट में सितारे, बास्केटबॉल नेट और बैकड्रॉप में एक ट्रैक भी था, जो फिल्म की थीम को सही तरीके से दिखाता है। प्रसन्ना ने अपनी इस पोस्ट में 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का ‘बम बम बोले’ गाना भी लगाया है।
View this post on Instagram
यह खबर भी पढ़ें: Babil Khan: वीडियो देख फैंस को सताई बाबिल की चिंता, बोले- डिप्रेशन में हैं; मां सुतापा को दी साथ रहने की सलाह
फैंस ने की ट्रेलर जारी करने की अपील
निर्देशक की इस पोस्ट के बाद फैंस ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर और भी उत्साहित हो गए और उन्होंने कमेंट सेक्शन में फिल्म के ट्रेलर को जल्दी ही रिलीज करने की मांग कर डाली। साथ ही फैंस ने निर्देशक को जवाब देते हुए कहा कि हां, वो फिल्म के लिए तैयार हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘बहुत ही बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।’ जबकि एक यूजर ने कहा, ‘जी सर, बहुत इंतजार हुआ अब फिल्म का ट्रेलर को जितना जल्दी हो सके जारी कर दीजिए।’ तो वहीं एक यूजर ने ये उम्मीद लगाई कि जल्दी ही फिल्म का ट्रेलर जारी होने वाला है।
यह खबर भी पढ़ें: Thug life: 'ठग लाइफ' से सामने आया तृषा कृष्णन का लुक, एक्ट्रेस के 42वें जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
इस वजह से टला फिल्म का ट्रेलर
पहले ‘सितारे जमीन पर’ का ट्रेलर पिछले हफ्ते रिलीज होना था। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन के लिए बड़े पैमाने पर उतरने की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म की टीम ने पहलगाम हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्रेलर की रिलीज को टालने का फैसला किया। अब फिल्म के ट्रेलर के जल्दी ही रिलीज होने की उम्मीद है। जबकि फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा और दर्शील सफारी भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।