फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Divya Khossla And Neil Nitin Mukesh Starrer Ek Chatur Naar First Look Our Film Release On 12th September

Ek Chatur Naar: ‘एक चतुर नार’ बनीं दिव्या खोसला की चालाकी में फंसेंगे नील, फिल्म का फर्स्ट लुक हुआ जारी

Wed, 13 Aug 2025 11:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 13 Aug 2025 11:59 AM IST
सार

Ek Chatur Naar First Look: टी-सीरीज एक नई फिल्म लेकर आ रहा है। इसमें दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की पहली झलक सामने आई है।

विज्ञापन
Divya Khossla And Neil Nitin Mukesh Starrer Ek Chatur Naar First Look Our Film Release On 12th September
एक चतुर नार - फोटो : इंस्टाग्राम-@tseries.official

विस्तार

दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश की आगामी फिल्म ‘एक चतुर नार’ का टाइटल और फर्स्ट लुक आज जारी किया गया है। टाइटल और मोशन पोस्टर से फिल्म एक कॉमेडी-ड्रामा मालूम पड़ता है। फिल्म के पहले लुक के सामने आने के बाद अब दर्शक फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।

विज्ञापन

सब्जी काटती नजर आईं दिव्या
मेकर्स ने फिल्म के दो मोशन पोस्टर जारी किए हैं। एक पोस्टर में दिव्या खोसला और नील नितिन मुकेश एक टेबल के पास खड़े हैं। टेबल पर टमाटर और शिमला मिर्च समेत कुछ सब्जियां रखी हुई हैं। दिव्या गाजर को चाकू से काटते हुए कैमरे की तरफ चालाकी भरी नजरों से देख रही हैं। बगल में नील नितिन मुकेश थ्री पीस पहने हाथों में बंदूक लिए खड़े हैं। इस मोशन पोस्टर में पीछे कैलाश खेर की आवाज में कुछ लाइन्स भी फिल्म के टाइटल से जुड़ी सुनाई दे रही हैं। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by T-Series (@tseries.official)


 

घबराए नजर आए नील
एक दूसरा पोस्टर जारी किया गया है। इसमें दिव्या खोसला आंखों में काला चश्मा लगाए दिख रही हैं। जबकि उनकी चोटी नागिन के शेप में मुंह फैलाए हुए है और उस पर एक फ्लिप वाले फोन में नील नितिन मुकेश घबराए हुए नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर में भी पीछे गाने की कुछ लाइन्स सुनाई दे रही हैं। 

12 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में नील और दिव्या एक दम अलग अवतार में दिखाई देंगे। टी-सीरीज द्वारा निर्मित इस फिल्म को उमेश शुक्ला ने निर्देशित किया है। ‘एक चतुर नार’ 12 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed