सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Divyanka Sirohi last post video viral after haryanvi actress death

Divyanka Sirohi: मौत से महीने भर पहले दिव्यांका ने डाला था यह आखिरी पोस्ट, अब यूजर्स पूछ रहे- इसे क्या हुआ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 22 Apr 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Divyanka Sirohi Last Post: दिव्यांका सिरोही की आखिरी पोस्ट वायरल हो रही है। इस पर कई यूजर्स ने सवाल पूछे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी है। 

Divyanka Sirohi last post video viral after haryanvi actress death
दिव्यांका सिरोही - फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणवी अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार दिव्यांका सिरोही का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्हें मंगलवार की रात को दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos

अभिनेत्री होने के साथ दिव्यांका सोशल मीडिया स्टार थीं। उनके निधन के बाद उनका आखिरी पोस्ट चर्चा में है।

Divyanka Sirohi last post video viral after haryanvi actress death
दिव्यांका सिरोही - फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं दिव्यांका
दिव्यांका सिरोही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। वह यहां अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा किया करती थीं। वह वीडियो और तस्वीरें शेयर करती थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स थे। ग्लैमर की दुनिया में उनका सफर टिक टॉक से शुरू हुआ था। उनके कई वीडियो ने उन्हें पहचान दिलाई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Divyanka (@divyankaasirohi)

विज्ञापन
विज्ञापन

Divyanka Sirohi last post video viral after haryanvi actress death
दिव्यांका सिरोही - फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
आखिरी पोस्ट पर यूजर्स पूछ रहे सवाल
दिव्यांका ने लगभग एक महीने पहले 19 मार्च को एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें वह नीले और सफेद रंग की फूलों वाली ड्रेस पहने हुए, बी प्राक और अफसाना खान के गाने 'बरसाना मिला है' पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पूछा है कि 'इनको क्या हुआ है। लोग इन्हें श्रद्धांजलि क्यों दे रहे हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हार्ट अटैक हुआ था इनको।' एक यूजर ने लिखा है 'आज ये हमारे बीच नहीं रहीं।' 
एक और यूजर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।


Divyanka Sirohi last post video viral after haryanvi actress death
दिव्यांका सिरोही - फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
सोशल मीडिया ने बनाया स्टार
एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने कहा था, 'दिवाली के आस-पास मैंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नी तू' पर एक नीले रंग का सूट पहनकर टिक टॉक पर एक वीडियो बनाया था, जो मेरे एक्सप्रेशन्स की वजह से वायरल हो गया। उस वीडियो को करीब 20 मिलियन व्यूज मिले। उसके बाद, टिक टॉक पर मेरे फॉलोअर्स की संख्या 5 मिलियन हो गई।'

30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन; घर पर बिगड़ी तबीयत, अचानक जमीन पर गिरीं; बच नहीं पाई जान

Divyanka Sirohi last post video viral after haryanvi actress death
दिव्यांका सिरोही - फोटो : इंस्टाग्राम@divyankaasirohi
दिव्यांका सिरोही कौन थीं?
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली दिव्यांका, फिलहाल गाजियाबाद में अपने माता-पिता और दादी के साथ रह रही थीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की पढ़ाई की थी। इसके बाद सिक्किम से एमबीए किया था। दिव्यांका ने क्षेत्रीय मनोरंजन जगत में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। उन्होंने गायक मासूम शर्मा के साथ कई गानों में काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed