Kajol: हॉरर फिल्म में काम करने ही योजना बना रही हैं काजोल, 'आस्क मी' सेशन में अभिनेत्री ने किया खुलासा
काजोल ने सोशल मीडिया पर यह सेशन रखा, जिसमें फैंस ने उनसे दिलचस्प सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि अब आप किस तरह की फिल्मों में काम करना चाहेंगी?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉरर फिल्म में काम करने की बना रही हैं योजना
काजोल से पूछा गया कि वे किस तरह की फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'मैं एक कॉमेडी फिल्म करना पसंद करूंगी। मैंने फिल्म 'इश्क' की थी, लेकिन उस फिल्म को काफी समय हो चूका है। इसके आलावा मैं एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म में भी काम करना चाहती हूं। मैंने इस तरह की फिल्में नहीं की है। मैं काफी समय से हॉरर फिल्म में काम करने ही योजना बना रही हूं।'
विज्ञापन विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Showtime Trailer: 'सिनेमा धंधा नहीं धर्म है', बॉलीवुड की चमक के पीछे छिपे काले रहस्यों का पर्दाफाश करेगी सीरीज
काजोल को नहीं है सुपरपावर कि आवश्यकता
काजोल पिछले कुछ वर्षों में कई फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा रही हैं। अभिनेत्री के नाम कुछ बेहद यादगार किरदार हैं, जब उनसे पूछा गया कि उनका पसंदीदा किरदार कौन सा है? काजोल ने कहा, 'मुझे मेरे द्वारा निभाए गए सभी किरदार पसंद हैं। मुझे 'त्रिभंगा' में अपना किरदार बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि यह फिल्म अद्भुत थी।' काजोल से आगे पूछा गया कि अगर आपको कोई सुपरपावर दी जाए, तो आप क्या करेंगी? इस पर काजोल ने जवाब दिया, 'मुझे किसी सुपरपावर की जरूरत नहीं है। मेरे पास वे सभी सुपरपावर हैं, जिनकी मुझे जरूरत है।
इस फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री
काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री 'दो पत्ती' फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में काजोल के आलावा कृति सेनन, शाहीर शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'दो पत्ती' कृति सेनन, कनिका ढिल्लों और नेटफ्लिक्स द्वारा निर्मित है। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन बीओबी के नाम से मशहूर शशांक चतुर्वेदी ने किया है।
यह भी पढ़ें: Raisinghani vs Raisinghani Review: छोटे परदे पर सोनी का टूटा तिलिस्म, ओटीटी का ये पहला धारावाहिक भी दिखा बेदम