Deepika Padukone: ‘वो सिर्फ आठ घंटे काम करती हैं’, कुक दिलीप के सवाल पर फराह खान ने लिए दीपिका के मजे
Farah Khan On Deepika: दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत फराह खान की फिल्म ‘ओम शांंति ओम’ से की थी। अब फराह ने दीपिका के आठ घंटे काम करने का जिक्र करते हुए उनके मजे लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान यूट्य पर अपने ब्लॉग्स को लेकर खासा चर्चा में रहती हैं। उनके इस ब्लॉग्स में तमाम सेलिब्रिटीज आते रहते हैं। इस बार नए ब्लॉग में नजर आए अभिनेता रोहित सराफ। सबसे बड़ी बात इस दौरान अभिनेता की मां भी फराह के ब्लॉग में नजर आईं। इस पर अभिनेता ने बताया कि ये पहली बार है जब मां कैमरे के सामने आई हैं। वहीं इस दौरान जब फराह के कुक दिलीप ने शो पर दीपिका के आने के बारे में पूछा तो फराह ने दीपिका के आठ घंटे काम करने का जिक्र करते हुए मजाक किया।
फराह बोलीं- अब दीपिका को टाइम नहीं
इस एपिसोड के दौरान रोहित सराफ ने खुलासा किया कि उनकी मां पहली बार कैमरे पर आईं। वो भी सिर्फ फराह के ब्लॉग के लिए। इस पर फराह ने अभिनेता की मां को गले लगाते हुए मजाक में कहा कि इतना समय तो दीपिका पादुकोण ने नहीं लगाया मुझे हां बोलने में। इस दौरान फराह के कुक दिलीप ने पूछा कि दीपिका पादुकोण मैम हमारे शो में कब आएंगी? इस पर पहले फराह ने जवाब दिया कि जिस दिन तू गांव जाएगा न उस दिन आएगी। लेकिन इसके बाद दीपिका के आठ घंटे काम करने के मुद्दे पर मजे लेते हुए फराह ने कहा, ‘दीपिका पादुकोण अब सिर्फ 8 घंटे शूट करती हैं, उनको शो पर आने का टाइम नहीं है।’
‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2’ से बाहर हुईं दीपिका
दीपिका पादुकोण सितंबर 2024 में मां बनने के बाद से बड़े पर्दे से दूर हैं। इस बीच वो ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल जैसी दो बड़ी फिल्मों से बाहर हो चुकी हैं। इन दोनों फिल्मों से बाहर होने के पीछे की वजह दीपिका पादुकोण की आठ घंटे काम करने की शर्त को बताया गया। हालांकि, इंडस्ट्री के अधिकांश लोगों ने दीपिका के इस फैसले का समर्थन किया है। क्योंकि इसके पीछे का कारण उनकी बेटी दुआ है, जो अभी छोटी है।
यह खबर भी पढ़ेंः Deepika Padukone: ‘कल्कि 2’ से बाहर होने के बाद दीपिका का भावुक पोस्ट, शाहरुख के साथ शुरू की ‘किंग’ की शूटिंग
फराह खान की ‘ओम शांति से ओम’ से दीपिका ने किया था डेब्यू
दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फराह खान द्वारा निर्देशित 'ओम शांति ओम' से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो फराह की 'हैप्पी न्यू ईयर' में भी शाहरुख के साथ काम कर चुकी हैं। दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें वो एक बार फिर शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।