प्रताप टीजर: ‘इस बार शिकारी खुद हुआ शिकार’; पुलिसवाला लड़ेगा न्याय की जंग, अमित साध संग नजर आएंगी ईशा देओल
- फिल्म ‘प्रताप’ का टीजर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है।
- 'प्रताप' में अमित साध और ईशा देओल मुख्य किरदारों में है।
- फिल्म 20 नंवबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विस्तार
फिल्म ‘प्रताप’ का टीजर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। फिल्म में अभिनेता अमित साध मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के टीजर में एक पुलिसवाला और उसके पीछे चलती साजिश को दिखाया गया है। जानें कैसा है टीजर?
क्या खास है ‘प्रताप’ के टीजर में
फिल्म ‘प्रताप’ की कहानी में एक पुलिसवाले के सफर को दिखाया गया है। यह पुलिस ऑफिसर एक ब्लास्ट केस में फंसा हुआ है। इस केस की वजह से उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता है। मगर वह हार नहीं मानता। जेल में रहते हुए भी वह खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए कानून का सहारा लेता है।
कौन हैं निर्देशक - निर्माता
फिल्म ‘प्रताप’ का लेखन और निर्देशन सचिन सारफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण प्रदीप रंगवानी और यूवी फिल्म्स कर रहे हैं। इससे पहले सचिन फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ (2019), ‘बादशाहो’ (2017), ‘वीर’ (2010) और ‘अपने’ (2007) में फर्स्ट असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं ।
फिल्म की कास्ट
अमित साध के अलावा फिल्म में इस फिल्म में ईशा देओल, तिग्मांशु धूलिया, मिलिंद गुणाजी और सीमा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में हैं। अभिनेत्री ईशा देओल कई साल फैंस को अभिनय करती दिखाई देंगी। जानकारी के मुताबिक फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर को रिलीज होगा। वहीं फिल्म 20 नवंबर 2026 को रिलीज होगी।