बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   firoz khan film qurbani credit giving clip gone viral amid dhurandhar 2 propaganda allegations

फिरोज खान की 'कुर्बानी' का क्या है 'धुरंधर 2' से कनेक्शन? वायरल हुई फिल्म की क्लिप पर राय दे रहे नेटिजन्स

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 31 Mar 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Firoz Khan Film Qurbani Viral Clip: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज के वक्त से ही प्रोपेगेंडा फिल्म होने के आरोपों का भी सामना करना पड़ा। इसी बीच फिरोज खान की फिल्म 'कुर्बानी' की एक क्लिप वायरल हुई है जिसपर कई यूजर्स अपनी अलग राय रख रहे हैं।

firoz khan film qurbani credit giving clip gone viral amid dhurandhar 2 propaganda allegations
'धुरंधर 2' और 'कुर्बानी' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज के बाद से ही चर्चा में है। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कई क्लिप वायरल हो रही हैं। इनके जरिए कहीं यूजर्स मेकर्स की पीक डिटेलिंग की तारीफ कर रहे हैं तो कहीं फिल्म को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। इसी बीच मंगलवार को फिल्म 'कुर्बानी' का एक वीडियो वायरल हुआ जिसे यूजर्स ने 'धुरंधर 2' से जोड़ दिया।
Trending Videos


'कुर्बानी' की तुलना 'धुरंधर 2' से क्यों?
1980 में बनी फिरोज खान की फिल्म 'कुर्बानी' से जुड़ी यह वायरल क्लिप फिल्म के शुरुआत टाइटल क्रेडिट दर्शाती है। इसमें दिवंगत नेता संजय गांधी और साथ ही पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी  का भी जिक्र है। इस क्लिप के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद से ही लोग इसकी तुलना 'धुरंधर द रिवेंज' से कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

वायरल हुए अलग-अलग रिएक्शन
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल होते ही नेटिजन्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। एक्स यूजर्स ने इस पर अपनी-अपनी राय देना शुरू कर दी।
  • यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा 'प्यारे जेन जी, यह 1980 की हिंदी फिल्म 'कुर्बानी' की शुरुआत है। आपको इसे देखना चाहिए। मेरे पास इसके अलावा और कोई टिप्पणी नहीं है।' 
  • एक अन्य यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यह एक असली प्रोपेगेंडा है, इसमें  संजय गांधी को भारत का राजकुमार कहा गया। जनसंघ के बिना, यह एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में ही रह जाता।' 
  • एक यूजर ने फिरोज खान का साथ देते हुए लिखा 'यह वही व्यक्ति है जिसने पाकिस्तान की यात्रा के दौरान खुलेआम पाकिस्तान का अपमान किया था। इसीलिए मैं उनका सम्मान करता हूं।'







 

'धुरंधर 2' की तारीफ कर रहे कई सेलेब्स
बहरहाल, इन सभी चीजों का फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं हो रहा। फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 13 दिनों में 889.31 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसके अलावा अब तक इस फिल्म की रजनीकांत, अल्लू अर्जुन, राम चरण, करण जौहर, आलिया भट्ट और राम गोपाल वर्मा समेत कई सेलेब्स ने तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed