सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday Box Office Report: ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Adivi Sesh Dacoit Collection and latest Earning

Box Office Report: रिलीज के साथ ही 'डकैत' ने कर ली 'धुरंधर 2' की बराबरी? 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने की इतनी कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 11 Apr 2026 08:27 AM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2 Vs Dacoit Collection: 'धुरंदर द रिवेंज' के सामने कल शुक्रवार को फिल्म 'डकैत' ने दस्तक दी। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कैसा प्रदर्शन किया और 'धुरंधर 2' पर क्या असर पड़ा? जानिए

Friday Box Office Report: ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Adivi Sesh Dacoit Collection and latest Earning
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चौथा वीक चल रहा है। यह फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। अब तक ऐसा था कि यह अकेले बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी। कल, 10 अप्रैल को इसके सामने फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई। दर्शकों की उत्सुकता यह जानने में थी कि आखिर 'धुरंधर 2' के सामने रिलीज होने वाली यह फिल्म कैसी ओपनिंग लेती है? जानिए इस रिपोर्ट में..

Trending Videos

Friday Box Office Report: ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Adivi Sesh Dacoit Collection and latest Earning
डकैत - फोटो : यूट्यूब

कैसी रही 'डकैत' की शुरुआत?
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें भरपूर एक्शन भी है। क्रिटिक्स से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कमाई की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कल शुक्रवार को इस फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'डकैत' का बजट 70 से 80 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से फिल्म की शुरुआत औसत रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday Box Office Report: ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Adivi Sesh Dacoit Collection and latest Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर 2' का कैसा रहा प्रदर्शन?
फिल्म ''धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड नाम किए हैं और 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। मगर, यहां सवाल यह है कि फिल्म 'डकैत' के आने से इस पर क्या असर पड़ा? तो जवाब है कि कमाई में गिरावट देखी गई है। यूं तो फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में बीते दो दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही थी। और, यह सिलसिला कल भी जारी रहा। फिल्म ने गुरुवार को 7.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, कल शुक्रवार को 23वे दिन का कलेक्शन 6.70 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1055.19 करोड़ रुपये हो गया है।

Friday Box Office Report: ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Adivi Sesh Dacoit Collection and latest Earning
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या 'डकैत' ने कर डाल 'धुरंधर 2' की बराबरी
फिल्म 'डकैत' ने ओपनिंग डे पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, 'धुरंधर 2' ने अदिवि शेष की फिल्म के रिलीज वाले दिन यानी कल शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपये  कमाए। 'धुरंधर 2' सिर्फ मामूली अंतर से 'डकैत' से आगे रही। हालांकि, 'डकैत' की रिलीज का रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म पर असर पड़ा है या नहीं; इसका सही-सही आंकलन वीकएंड पर हो पाएगा।

Friday Box Office Report: ranveer Singh Dhurandhar The Revenge Adivi Sesh Dacoit Collection and latest Earning
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' - फोटो : सोशल मीडिया

'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने की इतनी कमाई
भारतीय फिल्मों 'धुरंधर 2' और 'डकैत' के बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि कल 16वें दिन इसकी कमाई में बीते दिन के मुकाबले इजाफा देखा गया। इस फिल्म ने गुरुवार को 15वें दिन 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को कमाई 1.85 करोड़ रुपये रही। भारत में इस फिल्म ने 46.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed