सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend

Friday OTT Release: ओटीटी पर जोरदार होगा यह वीकएंड; रिलीज होंगी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ये सीरीज और फिल्में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 08 May 2026 08:01 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Release On Weekend: गर्मियों ने विकराल रूप धर लिया है। तापमान बढ़ता ही जा रहा है। वीकएंड पर कहीं घूमने के लिए घर से बाहर निकलने के बजाय अगर घर पर ही बढ़िया सिनेमा देखना चाहते हैं, तो इस बार विकल्पों की कमी नहीं है।

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वीकएंड आ गया है। गर्मियां चरम पर हैं। फिर, सिनेमाघरों में भी इन दिनों नई लगी फिल्मों में 'राजा शिवाजी' के अलावा कोई ऐसी फिल्म नजर नहीं आती, जिसके लिए घर से निकला जाए। बेहतर होगा वीकएंड पर सुकून से घर बैठे कुछ देखा जाए। ओटीटी पर इस बार काफी अच्छे ऑप्शन हैं। जानिए क्या-क्या है इस बार लिस्ट में?

Trending Videos

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
लुक्खे सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

'लुक्खे' सीरीज
वेब सीरीज 'लुक्खे' इस वीक देख सकते हैं। यह एक म्यूजिक क्राइम-सस्पेंस सीरीज है। इसमें राशि खन्ना, पलक तिवारी, किंग जैसे सितारे हैं। वेब सीरीज 'लुक्खे' आज शुक्रवार 08 मई 2026 से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। किंग ने इसके जरिए एक्टिंग डेब्यू किया है। राशि खन्ना खाकी वर्दी पहने नजर आई हैं। वे पुलिस ऑफिसर गुरबानी का रोल निभा रही हैं। क्राइम, ड्रग्स, म्यूजिक और बदले की भावना पर आधारित इस सीरीज में एक्शन भी भरपूर है। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
फिल्म 'डकैत' - फोटो : X

'डकैत'
सिनेमाघरों के बाद फिल्म 'डकैत' अब ओटीटी पर उपलब्ध है आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म आज 8 मई 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' जैसी फिल्मों के सामने टिक नहीं पाई।

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
भरतनाट्यम 2-मोहिनीअट्टम - फोटो : सोशल मीडिया

भरतनाट्यम 2-मोहिनीअट्टम 
अगर आपको डार्क कॉमेडी पसंद है, तो यह पसंद आएगी। फिल्म ‘भरतनाट्यम 2: मोहिनीअट्टम’ आज शुक्रवार 8 मई से ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। फिल्म में साइजू कुरुप और सूरज वेंजारामूडु प्रमुख किरदार में हैं। 

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
लव मॉकटेल 3 - फोटो : सोशल मीडिया

लव मॉकटेल 3
यह एक कन्नड़ रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म 'लव मॉकटेल 3'  प्यार, दिल टूटने और आत्मविकास पर आधारित है। कहानी काफी इमोशनल है। इसकी ओटीटी रिलीज का काफी इंतजार किया जा रहा था। आज 08 मई से यह जी5 पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
माई रॉयल नेमेसिस - फोटो : सोशल मीडिया

माई रॉयल नेमेसिस 
अगर आप कोरियाई कंटेंट के दीवाने हैं तो यह विकल्प आपके लिए है। रोमांटिक कोरियाई ड्रामा 'माई रॉयल नेमेसिस' आज शुक्रवार 08 मई से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें लिम जी-येओन और हेओ नाम-जून मुख्य भूमिका में हैं। इसे दर्शक ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
वाझा 2 - फोटो : एक्स

'वाझा 2'
मलयालम फिल्म 'वाझा 2' ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दी है। 02 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली। दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। सविन एसए के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह साल 2024 की हिट फिल्म का सीक्वल है। आज 08 मई से 'वाझा 2' को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। यह फिल्म चार दोस्तों के जीवन पर आधारित है।

Friday OTT Release: Dacoit Lukkhe My Royal Nemesis Love Mocktail 3 Vaazha 2 films series to release On Weekend
लव इंश्योरेंस कंपनी - फोटो : सोशल मीडिया

लव इंश्योरेंस कंपनी
यह तमिल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। 10 अप्रैल 2026 को यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब तमिल, हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। 6 मई 2026 से यह प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed