सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend

इस वीकएंड ओटीटी पर बहेगी मनोरंजन की गंगा; 'मटका किंग' से 'टोस्टर' तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 17 Apr 2026 02:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Friday OTT Release: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि इस वीकएंड ओटीटी पर होने वाला है मनोरंजन का महाधमाका। विकल्प इतने हैं कि शायद यह वीकएंड छोटा पड़ जाए। जानिए इस बार पिटारे में क्या-क्या है?

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

वीकएंड आ गया है। सिनेमाघरों में 'भूत बंगला' सज गई है। लंबे अंतराल के बाद कोई ऐसी एंटरटेनिंग फिल्म लगी है, जिसे परिवार के साथ देखने की योजना बनाई जा सकती है। क्रिटिक्स से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। मगर, इस वीकएंड अगर थिएटर जाने का मन नहीं है, तो घर बैठे भी भरपूर मनोरंजन होगा। इस बार की लिस्ट काफी स्पेशल है। जानिए

Trending Videos

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
टोस्टर - फोटो : अमर उजाला

'टोस्टर'
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा अभिनीत फिल्म ‘टोस्टर’ इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। इसे आप वीकएंड पर देख सकते हैं। यह एक डॉर्क कॉमेडी फिल्म है। राजकुमार और पत्रलेखा द्वारा निर्मित ‘टोस्टर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर बीते 15 अप्रैल को रिलीज हुई। 

Toaster Movie Review: कैसी है राजकुमार राव अभिनीत ‘टोस्टर’? मजेदार शुरुआत पर भटकती कहानी, पढ़ें मूवी रिव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'उस्ताद भगत सिंह'
पवन कल्याण अभिनीत फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' भी ओटीटी पर आ चुकी है। सिनेमाघरों में यह फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। मगर, बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसमें श्रीलीला और राशि खन्ना भी अहम किरदार में हैं। फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 16 अप्रैल 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
मटका किंग - फोटो : इंस्टाग्राम

'मटका किंग'
निर्देशक नागराज मंजुले की आगामी वेब सीरीज 'मटका किंग' काफी चर्चा में है। इसमें एक्टर विजय वर्मा लीड रोल में हैं। सीरीज में एक कपास व्यापारी के 'मटका किंग' बनने के सफर को दिखाया गया है। मटका किंग से यहां आशय जुआ सरगना बनने से है। सीरीज में कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे सितारे भी हैं। यह सीरीज आज शुक्रवार 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है।

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
अस्सी फिल्म - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

'अस्सी'
तापसी पन्नू और कनी कुश्रुति अभिनीत फिल्म 'अस्सी' इस साल फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अगर आपने इसे थिएटर में नहीं देखा, तो अब ओटीटी पर देखने का सुनहरा मौका आ गया है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया। इसकी कहानी को दर्शकों की खूब तारीफ मिली। अब यह फिल्म 17 अप्रैल से जी5 पर उपलब्ध है। 

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
'दो दीवाने सहर में' - फोटो : X

'दो दीवाने शहर में'
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की यह फिल्म थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर भी आ गई है। फिल्म में इला अरुण, जॉय सेनगुप्ता और आयशा रजा मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है। यह फिल्म आज शुक्रवार 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
मार्गो गॉट मनी ट्रबल - फोटो : सोशल मीडिया

'मार्गो गॉट मनी ट्रबल'
यह सीरीज 20 साल की कॉलेज ड्रॉपआउट लड़की की कहानी पर बेस्ड है। इसमें लीड रोल एले फैनिंग ने अदा किया है, जो अपने नवजात बच्चे का पालन-पोषण करने के लिए कुश्ती का सहारा लेती है। रूफी थॉर्प के उपन्यास पर आधारित इस सीरीज में निकोल किडमैन और निक ऑफरमैन भी हैं। यह 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
रूममेट्स - फोटो : सोशल मीडिया

'रूममेट्स'
यह हॉलीवुड फिल्म है। इसमें दोस्ती के रिश्ते को दिखाया गया है। इसमें सैडी सैंडलर और क्लो ईस्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह कॉमेडी फिल्म है, जो आज शुक्रवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Friday OTT Release: Matka King Ustaad Bhagat Singh Toaster Assi These movies and series to Stream this weekend
'अल्फा मेल्स सीजन 5' और 'यूफोरिया सीजन 3' - फोटो : सोशल मीडिया

'अल्फा मेल्स सीजन 5' और 'यूफोरिया सीजन 3'
इस वीक की ओटीटी लिस्ट में हॉलीवुड सीरीज 'अल्फा मेल्स' का पांचवां सीजन भी शामिल है। यह सीरीज आज 17 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो गई है। इसके अलावा वेब सीरीज 'यूफोरिया सीजन 3' भी इस वीक रिलीज को तैयार है। तस्करी पर बेस्ड यह सीरीज को आप 19 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed