फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gaurav Khanna Left With Rubber Bullet Marks On His Back After A Dangerous Stunt In KKK 15

KKK 15: खतरनाक स्टंट के बाद गौरव खन्ना की पीठ पर पड़े रबर बुलेट के निशान, तस्वीरें देख परेशान हुए फैंस

Mon, 03 Aug 2026 04:12 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 03 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

Gaurav Khanna: ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में एक खतरनाक स्टंट करने के बाद एक्टर गौरव खन्ना की हालत देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Gaurav Khanna Left With Rubber Bullet Marks On His Back After A Dangerous Stunt In KKK 15
गौरव खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लेटेस्ट एपिसोड में किए गए एक स्टंट के बाद गौरव खन्ना की पीठ पर रबर बुलेट के निशान और चोटें साफ दिखाई दीं, जिसे देखकर लोगों ने कंटेस्टेंट्स की सेफ्टी को लेकर चिंता जताई है।

विज्ञापन

खतरनाक स्टंट से लगी चोट 
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के नए एपिसोड में गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा और करण वाही ने एक बेहद खतरनाक स्टंट किया, जिसमें चारों को चोटें आईं। गौरव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी पीठ पर पड़े निशान साफ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मूमेंट को रिकॉर्ड किया। गौरव ने लिखा, ‘टीवी पर देखकर भी मुझे ये दर्द महसूस हो रहा है। ये अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव था। हम चारों इस दौर से गुजरे हैं और अभी भी ये निशान मौजूद हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था खतरनाक स्टंट? 
एपिसोड में होस्ट रोहित शेट्टी ने ‘फियर फंडा’ स्टंट का ऐलान किया, जो उन कंटेस्टेंट्स को दिया जाता है जिन पर एलिमिनेशन का खतरा होता है। इस टास्क के लिए हर टीम से दो-दो कंटेस्टेंट चुने गए।

नई टीम से गौरव खन्ना और शगुन शर्मा को चुना गया, जबकि पुरानी टीम से करण वाही और विशाल आदित्य सिंह ने हिस्सा लिया।

स्टंट में सभी कंटेस्टेंट्स को एक लाइन में खड़ा होना था, उनकी पीठ शूटर की तरफ होती है। इसके बाद उन पर रबर बुलेट्स चलाई जाती हैं और उन्हें तब तक सहना होता है, जब तक दो लोग हार मानकर टास्क छोड़ नहीं देते।

स्टंट से पहले गौरव ने कहा था कि ये बहुत दर्दनाक होगा, लेकिन डर का सामना करना ही इस शो की असली पहचान है। उन्होंने कहा, ‘पीठ पर ये गोलियां बहुत दर्द देंगी, लेकिन अगर आप केकेके में हैं और खतरे से नहीं खेलते, तो फिर आप किस तरह के खिलाड़ी हैं?’

करण वाही ने भी कहा, ‘ये कुछ बिल्कुल नया है, लेकिन अच्छी बात ये है कि हमें स्पाइन प्रोटेक्टर दिए गए हैं।’ स्टंट के दौरान सबसे पहले शगुन शर्मा और फिर गौरव खन्ना ने टास्क छोड़ने का फैसला किया।

Gaurav Khanna Left With Rubber Bullet Marks On His Back After A Dangerous Stunt In KKK 15
खतरों के खिलाड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के बारे में 
बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में इस बार अविनाश मिश्रा, फरहाना भाट, शगुन शर्मा, अविका गोर, ओरहान अवत्रामणि (ओरी), हर्ष गुर्जराल, जैस्मिन भसीन, रुबीना दिलैक, करण वाही, रित्विक धनजानी और विशाल आदित्य सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की दोस्ती में पड़ी दरार, शो ‘लॉकअप 2’ में जमकर हुआ हंगामा; देखें वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed