फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   cm vijay son sanjay jason discussed about his father and mother sangeetha advice amid sigma release

Jason Sanjay: विजय के सीएम बनने पर बेटे जेसन ने दिया रिएक्शन, बताया डेब्यू से पहले पिता ने क्या दी थी सलाह

Mon, 03 Aug 2026 03:08 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Aug 2026 03:08 PM IST
सार

Jason Sanjay On Cm Thalapathy Vijay: सीएम थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पैरेंट्स के बारे में काफी कुछ कहा। जेसन ने उस पल का भी जिक्र किया जब उनके पिता सीएम बने थे।

विज्ञापन
cm vijay son sanjay jason discussed about his father and mother sangeetha advice amid sigma release
जेसन संजय, सीएम विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय और संगीता के बेटे जेसन संजय निर्देशित फिल्म 'सिग्मा’ जल्द रिलीज होने वाली है। इसी बीच एक इंटरव्यू में जेसन ने अपने माता-पिता से मिली सीख और उसके प्रभाव पर बात की।

विज्ञापन


'उनका सीएम बनना महत्वपूर्ण क्षण'
जब अभिनेता थलापति विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने थे तब सभी को उनके बच्चों की प्रतिक्रिया का इंतजार था। अब महीनों बाद अपने पहले इंटरव्यू में विजय के बेटे जेसन ने मामले पर भावनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

उन्होंने बिहाइंडवुड्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘अप्पा को मुख्यमंत्री बनते देखना एक महत्वपूर्ण क्षण था। यह मेरे, मेरी बहन और हमारे परिवार के हर सदस्य के लिए एक अतिरिक्त जिम्मेदारी है। यह वह विरासत है जिसे हमें आगे बढ़ाना और सुरक्षित रखना है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


'अप्पा बोले रास्ता खुद बनाना होगा'
इसके साथ ही जेसन ने बताया कि पिता ने उन्हें फिल्मी दुनिया में कदम रखने के पहले क्या सलाह दी थी? जेसन ने कहा, ‘अप्पा ने मुझसे कहा कि मुझे अपनी पहचान और नाम खुद बनाना होगा। मुझे कभी किसी मदद की जरूरत हो तो मैं उनसे संपर्क करूं, लेकिन वह चाहते थे कि मैं अपना रास्ता खुद बनाऊं।'

cm vijay son sanjay jason discussed about his father and mother sangeetha advice amid sigma release
संगीता, जेसन संजय - फोटो : एक्स

मां संगीता रखती हैं कड़ी नजर
जेसन संजय जल्द ही फिल्मी दुनिया में बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। इंटरव्यू में आगे मां के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं जब भी रात को बाहर घूमने का प्लान करता हूं। अक्सर पकड़ा जाता हूं क्योंकि मेरी मां संगीता मुझपर कड़ी नजर रखती हैं।’ 
जेसन ने आगे बताया, ‘एक रात मैंने बिना किसी को बताए कार ले ली और अगली सुबह ही वापस लौटा। मेरा फोन बंद था और परिवार वाले गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने ही वाले थे। जब मैं घर लौटा तो सचमुच बड़ी मुसीबत में फंस गया था।'

cm vijay son sanjay jason discussed about his father and mother sangeetha advice amid sigma release
जेसन संजय - फोटो : एक्स

कब रिलीज होगी 'सिग्मा'?
संदीप किशन और जेसन संजय की फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट पहले 31 जुलाई 2026 थी। मगर इसे स्थगित कर दिया गया। फिल्म अब अगस्त 2026 में रिलीज होगी। फिल्म में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला ने अहम किरदार निभाया है। वहीं फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed