पीएम को गाली देने वाली लड़की के सपोर्ट में उतरे प्रकाश राज, बोले- 'बच्चों ने बस इस्तीफा मांगा, पैरेंट्स तो…'
Prakash Raaj Viral Video: बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर ‘फ्रेंड्स’ शब्द का इस्तेमाल करते हुए जेन जी को संबोधित किया। पीएम मोदी के इसी अंदाज की नकल उतारते हुए अभिनेता प्रकाश राज सरकार से एक जरूरी बात कह रहे हैं। यह मामला सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए छात्रों से जुड़ा है। जानिए, अभिनेता प्रकाश राज ने क्या कहा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता प्रकाश राज ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह सरकार को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुए छात्रों को अगर परेशान किया जाता रहा, तो इसके गंभीर परिणाम सरकार को भुगतने होंगे। जानिए, अभिनेता प्रकाश राज ने एक्स (ट्विटर) पर साझा किए गए वीडियो में क्या-क्या कहा?
अभिनेता ने छात्रों पर आपराधिक मामले दर्ज करवाने पर जताई नाराजगी
अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में प्रकाश राज कहते हैं, ‘हाय फ्रेंड, यह बात इस देश के माता-पिता की तरफ से है। जब बच्चे गाली-गलौज करते हैं या बड़ों से गलत तरीके से बात करते हैं, तो हम उन्हें समझाते हैं, चेतावनी देते हैं कि ऐसा न करें। उनसे कहते हैं कि वे इससे सबक लें और दोबारा ऐसा न करें। लेकिन हम उन पर आपराधिक मामले या पुलिस केस दर्ज करके उन्हें परेशान नहीं करते हैं।’
सरकार को प्रकाश राज ने दी हिदायत
प्रकाश राज आगे कहते हैं, ‘एक बात और है, हमारी भी जिम्मेदारी बनती है क्योंकि हमने ही उन बच्चों को दुखी और बेबस बनाया है। उन्होंने खराब सिस्टम की वजह से दूसरे बच्चों को मरते देखा है और सिस्टम से उम्मीद खो दी है। जब उन पर लाठियां और पैलेट गन चलाई गईं और पुलिस ने ज्यादती की तो हमें भी कुछ जिम्मेदारी लेनी चाहिए, फ्रेंड। तो फ्रेंड, कृपया उनसे बस इतना कहिए कि वो दोबारा ऐसा न करें और अपनी गलती सुधारें। वरना क्या होगा कि जब आप इन बच्चों को चोट पहुंचाते हैं और उन्हें निशाना बनाते हैं, तो उनके दोस्तों को भी दुख होगा। जिन माता-पिता ने उन्हें पाला-पोसा है, उन्हें दुख होगा। उनके भाई-बहनों को दुख होगा। उनके चाचा-चाची और दादा-दादी, सभी को दुख होगा। यह अच्छी बात नहीं है। अगर ऐसा ही चलता रहा, दोस्त, तो आज बच्चे इस्तीफे और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। बस इतना ही। लेकिन देश, माता-पिता और पूरा समाज शायद इस्तीफे की मांग न करे, बल्कि आपको सत्ता से भी हटा सकता है। तो फ्रेंड, बच्चों के प्रति दयालु बनें। उनके करियर और जिंदगी को बर्बाद न करें। उन्हें दोबारा सदमे में न डालें। बस इतना ही कहना है, फ्रेंड।’
नीट परीक्षा लीक को लेकर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में प्रकाश राज भी शामिल हुए थे। इसके अलावा कुछ छात्रों ने इस प्रोटेस्ट के दौरान प्रधानमंत्री को अभद्र बातें कहीं, गाली दी। सोशल मीडिया पर यह छात्र ट्रोल हुए। साथ ही कुछ के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज हुआ। इसी बात से प्रकाश राज को आपत्ति है।
वहीं शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस विवाद पर बात की। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर बात की। इसके अलावा पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि वह गलत बात कहने वाले छात्राें सजा देने के बजाय सही रास्ता दिखाने वाला रवैया अपनाएं।