Toxic Trailer: कब रिलीज होगा 'टॉक्सिक' का ट्रेलर? नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने दी जानकारी
Toxic Trailer Date: जल्द ही यश अपनी नई फिल्म 'टॉक्सिक' लेकर आ रहे हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म का ट्रेलर किस तारीख को रिलीज होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का जो पोस्टर शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वह हाथ में गन लिए हैं और टोपी लगाए हुए हैं। तेज बारिश में उनके पीछे से तेज रोशनी आ रही है। रोशनी की वजह से उनका चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है।
पोस्टर पर लिखा है 8.8.26। इसका मतलब फिल्म का ट्रेलर आठ अगस्त 2026 को रिलीज होगा।
पोस्ट के कैप्शन में यश ने लिखा 'उलटी गिनती शुरू हो गई है। 'टॉक्सिक' का ट्रेलर आठ अगस्त 2026 को रिलीज होगा।' इसके साथ यश ने आगे लिखा ''टॉक्सिक' 26 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी।' पोस्ट में अभिनेता ने फिल्म की स्टारकास्ट को टैग किया है।
आपको बता दें कि फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश के अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार हैं। इसकी निर्देशक गीतू मोहनदास हैं। फिल्म के टीजर पर काफी हंगामा मचा था।