फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Screening Of Vijay Film Jana Nayagan Cancelled In Karnataka Amid Cauvery Dispute

कर्नाटक के बाद बेंगलुरु में रुकी ‘जन नायकन’ की स्क्रीनिंग, थिएटरों ने हटाए पोस्टर; जानें पूरा मामला

Fri, 31 Jul 2026 04:47 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 31 Jul 2026 04:47 PM IST
सार

Jana Nayagan Screening Stopped: साउथ सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
Screening Of Vijay Film Jana Nayagan Cancelled In Karnataka Amid Cauvery Dispute
जन नायकन - फोटो : एक्स

विस्तार

कावेरी जल विवाद के चलते कर्नाटक और बेंगलुरु में 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग रोक दी गई है। हालात को देखते हुए कई थिएटरों ने एहतियात के तौर पर शो कैंसिल कर दिए हैं, वहीं कुछ जगहों पर पोस्टर भी हटा दिए गए हैं ताकि कोई गलत घटना न हो।

विज्ञापन

‘जन नायकन’ के पोस्टर और बैनर भी हटाए
जैसे-जैसे कावेरी पानी को लेकर विवाद बढ़ा, वैसे-वैसे प्रदर्शन भी तेज हो गए। इसके बाद थिएटर मालिकों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया और ‘जन नायकन’ को सिनेमाघरों से हटा दिया। मंड्या जिले में कुछ कन्नड़ समर्थक संगठनों ने ‘जन नायकन’ के पोस्टर और बैनर भी हटा दिए।

विज्ञापन

बेंगलुरु के संपिगे थिएटर ने पूरे दिन के सभी शो रद्द कर दिए। थिएटर स्टाफ ने विजय के पोस्टर हटाए और कुछ जगहों पर उन्हें दूसरे पोस्टरों से ढक दिया गया। वहीं, श्रीरामपुरा इलाके में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, खासकर उन जगहों पर जहां तमिल भाषी लोगों की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Screening Of Vijay Film Jana Nayagan Cancelled In Karnataka Amid Cauvery Dispute
जन नायकन - फोटो : X

क्या है वजह?
यह विवाद तब बढ़ा जब कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) ने कर्नाटक को अगले 15 दिनों तक रोजाना 3,500 क्यूसेक पानी तमिलनाडु को देने का आदेश दिया। इस फैसले का किसान संगठनों और कन्नड़ समूहों ने विरोध किया, उनका कहना है कि कर्नाटक खुद पानी की कमी से जूझ रहा है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा है कि राज्य सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी। वहीं तमिलनाडु के कानून मंत्री सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा कि उनकी सरकार अपने हिस्से का पानी सुनिश्चित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी।

इस बीच कर्नाटक फिल्म चैंबर ने भी इस मामले पर बैठक बुलाने का फैसला किया है, ताकि फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ रहे असर पर चर्चा की जा सके।

Screening Of Vijay Film Jana Nayagan Cancelled In Karnataka Amid Cauvery Dispute
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया

'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो एच विनोथ के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ ने दुनियाभर में 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। तमिलनाडु और बेंगलुरु इस कमाई में अहम योगदान दे रहे थे, लेकिन कर्नाटक में स्क्रीनिंग रुकने से फिल्म की कमाई पर असर पड़ सकता है।

‘जन नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म मानी जा रही है, क्योंकि इसके बाद वह पूरी तरह राजनीति पर फोकस करने वाले हैं। इस पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें- Jana Nayagan-The Odyssey BO: 'स्पाइडर मैन 4' की दस्तक से 'द ओडिसी' की कमाई पर असर? जानिए 'जन नायकन' का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed