फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   CM Vijays Son Jason Sanjay Wants To Cast his Father with hollywood star Jason Statham

इस हॉलीवुड स्टार के साथ पिता को कास्ट करना चाहते हैं जेसन संजय, सीएम विजय के बेटे ने बताया क्यों चुना निर्देशन

Sat, 01 Aug 2026 10:21 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 01 Aug 2026 10:21 AM IST
सार

Jason Sanjay: सीएम विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने पिता को एक हॉलीवुड अभिनेता के साथ अपने पिता को कास्ट करने के बारे में बात की है। उन्होंने करियर के तौर पर निर्देशन को चुनने के बारे में भी बताया है।

विज्ञापन
CM Vijays Son Jason Sanjay Wants To Cast his Father with hollywood star Jason Statham
जेसन संजय, सीएम विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के बेटे जेसन संजय अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म 'सिग्मा' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से पहले, युवा डायरेक्टर ने अपने शुरुआती इंटरव्यू में से एक में सिनेमा में अपने सफर के बारे में बात की। इस बातचीत में जेसन ने अपने सपनों के कोलैबोरेशन के बारे में बताया।
विज्ञापन

CM Vijays Son Jason Sanjay Wants To Cast his Father with hollywood star Jason Statham
जेसन स्टैथम - फोटो : इंस्टाग्राम@jasonstatham
पिता को कास्ट करना चाहते हैं संजय
बिहाइंडवुड्स टीवी से बातचीत में जेसन संजय से पूछा गया कि वह हॉलीवुड एक्टर जेसन स्टैथम के साथ जोड़ी बनाने के लिए वह किस तमिल एक्टर को चुनेंगे, तो जेसन ने बिना किसी हिचकिचाहट के जवाब दिया, 'मेरे पापा (विजय)। यह दोनों के बीच एक शानदार सहयोग साबित होगा।' फिर उन्होंने मजाक में कहा कि उनके इस जवाब से सोशल मीडिया पर मीम्स और मजाक बन सकते हैं।

Shahneel Gill: कौन हैं शहनील गिल? 'द ट्रेटर्स 2' में धूम मचाने को तैयार; शो में चलाएंगी अपना दिमाग

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Vijays Son Jason Sanjay Wants To Cast his Father with hollywood star Jason Statham
जेसन संजय - फोटो : एक्स
सेट पर जाने का पड़ा असर
जेसन ने थलपति विजय का बेटा होने के बावजूद एक्टिंग के बजाय फिल्ममेकिंग को चुनने के अपने फैसले के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया 'बचपन से ही मुझे सेट पर जाने का मौका मिलता रहा। यह मेरे लिए एक विशेषाधिकार था। मुझे अच्छा अनुभव मिला। मैं वहां सहज महसूस करने लगा। सेट पर जाना मेरे जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन गया। इसलिए, वहीं से मेरी दिलचस्पी जगी।'
विज्ञापन

CM Vijays Son Jason Sanjay Wants To Cast his Father with hollywood star Jason Statham
थलापति विजय - फोटो : इंस्टाग्राम
सिनेमा में नहीं जाना चाहते थे जेसन
जेसन ने बताया कि सिनेमा हमेशा से उनका पहला करियर लक्ष्य नहीं था। उन्होंने कहा, 'शुरू में मैं पायलट बनना चाहता था। बीच में, मेरी दिलचस्पी क्रिकेटर बनने में भी थी। 11वीं और 12वीं क्लास के दौरान ही मैंने सिनेमा में दिलचस्पी लेना शुरू किया। कॉलेज में मैं फिल्ममेकिंग करना चाहता था।'
उन्होंने कहा कि कहानी सुनाना हमेशा से उनके लिए स्वाभाविक रहा है और आखिरकार इसी ने उन्हें निर्देशन की ओर प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed