फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Anupama Parameswaran slammed social media users on breakup speculation with rumoured boy friend dhruv vikram

अनुपमा परमेश्वरन ने ध्रुव विक्रम संग ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज, बोलीं- ‘आप मेरे बारे में क्या..'

Sun, 02 Aug 2026 03:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Aug 2026 03:10 PM IST
सार

Anupama Parameswaran On Social Media: अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने सोशल मीडिया ब्रेक से लौटने के बाद यूजर्स की क्लास लगा दी। उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड ध्रुव विक्रम से ब्रेकअप की अफवाह उड़ने के बाद इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
Anupama Parameswaran slammed social media users on breakup speculation with rumoured boy friend dhruv vikram
अनुपमा परमेश्वरन, ध्रुव विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन ने अपने को-स्टार और रूमर्ड बॉयफ्रेंड ध्रुव विक्रम के साथ ब्रेकअप की अफवाहों पर विराम लगाया है। अनुपमा के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करने बाद फैंस के बीच खबरें फैल रही थीं कि अभिनेत्री और उनके बॉयफ्रेंड के रिश्तों में दरार आ गई है। जानें इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस ने क्या कहा...
विज्ञापन

क्या कहा एक्ट्रेस ने?
अनुपमा परमेश्वरन हाल ही में अपनी फिल्म 'क्रेजी कल्याणम' के टीजर लॉन्च के मौके पर पहुंची थीं। जहां सिनेमा एक्सप्रेस की रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कहा, ‘यह मेरा सोशल मीडिया अकाउंट है। मैं तय करती हूं कि क्या पोस्ट करना है। मैं भड़ास नहीं निकाल रही थी। मैं बस एक महिला के बदलाव के बारे में बात कर रही थी। और मुझे इस बात पर गर्व है कि मैंने ऐसा किया।’

विज्ञापन

Anupama Parameswaran slammed social media users on breakup speculation with rumoured boy friend dhruv vikram
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया

ऑनलाइन पोस्ट के आधार पर सोचना गलत 

अनुपमा परमेश्वरन ने आगे कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘आप मेरे बारे में क्या जानते हैं? मेरे जीवन के बारे में क्या जानते हैं? यह मेरा इंस्टाग्राम है और मैं जो चाहे पोस्ट कर सकती हूं।' 
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को यह नहीं सोचना चाहिए कि वे किसी के ऑनलाइन शेयर किए गए कंटेंट के आधार पर उनके जीवन के बारे में सब कुछ जान सकते हैं।

Anupama Parameswaran slammed social media users on breakup speculation with rumoured boy friend dhruv vikram
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : इंस्टाग्राम@anupamaparameswaran96

कई महीनों से सोशल मीडिया ब्रेक पर थीं

अनुपमा परमेश्वरन ने कई महीनों पहले सोशल मीडिया से ब्रेक लिया था। आखिरी बार उन्होंने फरवरी में अपने बर्थ डे पर फैंस को शुक्रिया कहा था। उसके बाद उन्होंने एक नई पोस्ट शेयर की जिसमें वह पीले रंग की ड्रेस में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। मगर इसके साथ उन्होंने कैप्शन में खुद को चुनने और आजादी के बारे में लिखा था। इसे पढ़कर फैंस ने उनके और ध्रुव के रिश्ते पर सवाल खड़े किए। हालांकि इस रिश्ते के बारे में न कभी अनुपमा ने कोई बयान दिया न ही ध्रुव ने ही अधिकारिक रूप से कुछ कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed