फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Golmaal 3 Completes 15 Years Ajay Devgn Gives Hint Of Golmaal 5 Asked Rohit Shetty When We Are Planning

‘गोलमाल 3’ के 15 साल पूरे होने पर ‘गोलमाल 5’ की मिली हिंट? अजय देवगन ने रोहित शेट्टी से पूछा यह सवाल

Wed, 05 Nov 2025 04:34 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 05 Nov 2025 04:34 PM IST
सार

15 Years Of Golmaal 3: रोहित शेट्टी की लोकप्रिय फ्रेंचाइजी गोलमाल की फिल्म ‘गोलमाल 3’ अपने 15 साल पूरे कर चुकी है। अब फैंस फिल्म के पांचवें पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। अब अजय देवगन ने इसको लेकर एक बड़ी हिंट दी है। 

विज्ञापन
Golmaal 3 Completes 15 Years Ajay Devgn Gives Hint Of Golmaal 5 Asked Rohit Shetty When We Are Planning
गोलमाल 3 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन स्टारर और रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित गोलमाल फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है। गोलमाल सीरीज की अब तक कुल 4 चार फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। ये चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रहीं और क्रिटिक्स से भी फिल्मों को सराहना ही मिली। अब साल 2010 में रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘गोलमाल 3’ को रिलीज हुए 15 साल हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता अजय देवगन ने जश्न मनाते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी से ‘गोलमाल 5’ की डिमांड की है।

विज्ञापन

अजय ने रोहित शेट्टी से किया सवाल
अजय देवगन ने ‘गोलमाल 3’ के 15 साल पूरे होने के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के 15 साल पूरे होने पर खुशी जताते हुए, रोहित शेट्टी से गोलमाल 5 को लेकर सवाल किया है। अजय देवगन ने ‘गोलमाल 3’ से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें फिल्म की कास्ट के साथ निर्देशक रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही अजय ने लिखा, ‘रोहित शेट्टी हम अपनी अगली गोवा छुट्टी की योजना कब बना रहे हैं?’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में गोलमाल 3 के 15 साल पूरे होने का जिक्र किया है।

विज्ञापन


2006 में हुई थी फ्रेंचाइजी की शुरुआत
फैंस लंबे वक्त से गोलमाल 5 का इंतजार कर रहे हैं। गोलमाल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2006 में आई 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ शरमन जोशी, तुषार कपूर, अरशद वारसी, परेश रावल और रिमी सेन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म सफल रही और इसके बाद 2008 में ‘गोलमाल रिटर्न्स’, 2010 में ‘गोलमाल 3’ और 2017 में ‘गोलमाल अगेन’ रिलीज हुईं। आठ साल से फैंस गोलमाल के पांचवें भाग का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान रोहित शेट्टी भी इस बात की हिंट दे चुके हैं कि वो अब गोलमाल 5 पर काम करेंगे। वहीं एक हिंट तब भी मिली थी जब इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के अंत में रोहित शेट्टी नजर आए थे और उन्होंने गोलमाल 5 का हिंट दिया था। अब अजय देवगन के रोहित शेट्टी से यह सवाल करने के बाद फैंस गोलमाल के अगले भाग के लिए और भी उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘दे दे प्यार दे 2’ में नजर आएंगे अजय देवगन
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। ‘दे दे प्यार दे 2’ में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह, आर माधवन, मीजान जाफरी, जावेद जाफरी और गौतमी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed