{"_id":"69806c0fdf78ce1656027a66","slug":"hema-malini-reacts-to-dharmendras-posthumous-padma-vibhushan-honour-says-it-has-come-earlier-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर हेमा मालिनी ने दिया रिएक्शन, इस एक बात को लेकर हैं मायूस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
पति धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर हेमा मालिनी ने दिया रिएक्शन, इस एक बात को लेकर हैं मायूस
Mon, 02 Feb 2026 02:49 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:49 PM IST
सार
Hema Malini: अभिनेत्री और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र के निधन के बाद पद्म विभूषण दिए जाने पर खुशी का इजहार किया है। हालांकि उन्हें एक बात को लेकर मायूसी है।
विज्ञापन
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी
- फोटो : एक्स@dreamgirlhema
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया गया है। इस पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोमवार को खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि भारतीय सिनेमा में उनके बहुत बड़े योगदान के लिए यह सम्मान पहले नहीं मिला।
अगर ऐसा होता तो फैंस खुश होते
एएनआई से बातचीत में हेमा मालिनी ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे देश के लिए खुशी का पल है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हुए इस एलान पर उन्होंने कहा, 'इससे हम बहुत खुश हैं। पूरा देश खुश है। अगर यह पहले मिला होता, तो धर्मेंद्र जी बहुत खुश होते। उन्हें देखकर उनके फैंस और भी खुश होते।'

#WATCH | On Budget, BJP MP Hema Malini says, "It is for economic growth because we want to have Viksit Bharat by 2047. I congratulate PM Modi and Finance Minister Nirmala Sitharaman."
विज्ञापन विज्ञापन
On actor Dharmendra receiving posthumous Padma Vibhushan, she says, "I am happy. I think the… pic.twitter.com/XiLY8N290E— ANI (@ANI) February 2, 2026
हेमा को है इस बात का गर्व
भारत का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण, धर्मेंद्र को कला के क्षेत्र में उनकी सेवा के लिए दिया जाएगा। एक दूसरे बयान में हेमा मालिनी ने कहा 'मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने धरम जी के फिल्म इंडस्ट्री में बड़े योगदान को पहचानते हुए उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।' उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Grammy 2026: सबसे ज्यादा ग्रैमी जीतने वाले रैपर बने लैमर, बैड बनी ने बनाया यह रिकॉर्ड; विजेताओं की पूरी लिस्ट
धर्मेंद्र
- फोटो : यूट्यूब
इन फिल्मों में धर्मेंद्र ने किया काम
हिंदी सिनेमा में 'ही-मैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के सबसे आइकॉनिक एक्टर्स में से एक माना जाता था। उन्होंने 'शोले', 'चुपके-चुपके', 'आया सावन झूम के', 'आई मिलन की बेला' और 'अनुपमा' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।