फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hema malini remembers dharmendra first reaction after watching shah rukh khan

‘फोन पर बस हंसते रहे शाहरुख…’, हेमा मालिनी ने सुनाया अपनी फिल्म में किंग खान को कास्ट करने का मजेदार किस्सा

Sun, 02 Nov 2025 08:42 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sun, 02 Nov 2025 08:42 AM IST
सार

Hema Malini On Shah Rukh Khan: आज रविवार को बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान का जन्मदिन है। इस मौके पर कई सितारे उन्हें याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने एक्टर धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया को याद किया है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Hema malini remembers dharmendra first reaction after watching shah rukh khan
धर्मेंद्र, शाहरुख खान और हेमा मालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान और रोमांस के सम्राट जैसे उपाधियों से पहचाने जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान का आज 2 नवंबर को जन्मदिन हैं। इस अहम मौके पर सेलेब्स उनके साथ बिताए अनुभवों का याद कर रहे हैं। अब मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने शाहरुख का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने अपने पति और अभिनेता धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया को भी साझा किया है, जब वो पहली बार किंग खान से मिले थे। 

विज्ञापन

जब हेमा मालिनी ने ऑफर की थी शाहरुख को फिल्म
हेमा मालिनी ने साल 1992 में आई फिल्म दिल आशना है को याद किया। इसमें एक्ट्रेस ने शाहरुख को कास्ट किया था। अभिनेत्री ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा कि वह 60 साल के हो रहे हैं, मुझे लगा था कि वह 40 के आसपास होंगे। जब मैंने उन्हें ‘फौजी’ में देखा था, तभी से मुझे पता चल गया था कि वह अलग हैं। वह उस अमीर व्यक्ति के बेटे के किरदार के लिए बिल्कुल उपयुक्त थे, जिसके लिए मैं कास्टिंग कर रही थी। वह होशियार थे। मैंने अपनी बहन से उन्हें फोन करवाया और उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि यह मेरा फोन है, वह बस फोन पर हंसते रहे।"

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ‘जवान’ से लेकर ‘दिलवाले’ तक, ये हैं शाहरुख के करियर की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में
विज्ञापन
विज्ञापन


जब धर्मेंद्र ने शाहरुख को देखा तो...
आगे बात करते हुए अभिनेत्री ने अपने पति धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया बताई, जब उन्होंने शाहरुख खान को पहली बार देखा। उन्होंने कहा, "जब धरमजी ने उन्हें देखा तो उन्होंने कहा, 'इस लड़के को जरूर लेना।' उन्होंने उनके लिए कुछ संवाद भी लिखे। उस समय शाहरुख के बाल रूखे दिखते थे और उनका कद दूसरे हीरो से अलग था, लेकिन उनमें एक अनोखा आकर्षण था। हालांकि वह एक आकर्षक रोमांटिक हीरो के रूप में शानदार थे, लेकिन उन्होंने खलनायक की भूमिकाओं में भी कमाल दिखाया। आज, मैं यह देखकर खुश हूं कि वह एक बड़ी हस्ती बन गए हैं।"

हेमा मालिनी की फिल्में
हेमा मालिनी ने अपने सिनेमाई करियर में कई शानदार फिल्में की हैं। इनमें 'सपनों का सौदागर', 'जॉनी मेरा नाम', 'अंदाज', 'शोले', 'सीता गीता', 'बागबान' जैसी फिल्में शामिल हैं। अभिनेत्री ने 'शोले' में बसंती की भूमिका निभाई थी, जिसे  दर्शकों से काफी प्यार मिला। एक्ट्रेस को फैंस ड्रीम गर्ल के नाम से जानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed