फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood star Tom Holland Christopher Nolan Visit in Mumbai For Movie The Odyssey Grand premiere in India

Tom Holland: भारत आए हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड और क्रिस्टोफर नोलन; मुंबई में होगा 'द ओडिसी' का भव्य प्रीमियर

Fri, 10 Jul 2026 01:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Jul 2026 01:46 PM IST
सार

Tom Holland In Mumbai: हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड भारत पधारे हैं। उनके साथ निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन भी हैं। दोनों हस्तियां आगामी फिल्म 'द ओडिसी' के प्रीमियर के सिलसिले में मुंबई पहुंची हैं।

विज्ञापन
Hollywood star Tom Holland Christopher Nolan Visit in Mumbai For Movie The Odyssey Grand premiere in India
टॉम हॉलैंड-क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'द ओडिसी' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इसी महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले बड़े स्तर पर फिल्म का प्रमोशन किया जा रहा है। भारतीय दर्शकों के बीच इस फिल्म के क्रेज को देखते हुए यहां भी इसका भव्य प्रीमियर किया जा रहा है। इसके लिए फिल्म के हीरो टॉम हॉलैंड और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन भारत पहुंचे हैं।

विज्ञापन

मुंबई पहुंचे टॉम हॉलैंड
निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन और टॉम हॉलैंड फिल्म 'द ओडिसी' के प्रीमियर में हिस्सा लेने के सिलसिले में आज मायानगरी मुंबई पहुंच चुके हैं। टॉम हॉलैंड ने लग्जरी गाड़ी में रॉयल अंदाज में मुंबई में एंट्री ली।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मजोशी से हुआ टॉम का स्वागत
भारत पहुंचने पर टॉम हॉलैंड का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पैपराजी के कैमरे उनकी तस्वीरें उतारने के लिए मुड़ गए। भारतीय फैंस जोर-जोर से अभिनेता का नाम पुकारने लगे। यह देखकर टॉम ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म का भारत में पहली बार प्रीमियर
मशहूर निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन भी भारत यात्रा पर आए हैं। उन्होंने फिल्म 'द ओडिसी' का निर्देशन किया है। यह फिल्म 17 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही है। यह पहला मौका है, जब क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म का भारत में प्रीमियर होने जा रहा है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


IMAX तकनीक से कई देशों में हुई शूटिंग
फिल्म के प्रीमियर इवेंट में नोलन के साथ उनकी प्रोड्यूसर-पत्नी एमा थॉमस भी मौजूद रहेंगी। वहीं, टॉम हॉलैंड के अलावा मैट डेमन भी शामिल होंगे। यूनिवर्सल पिक्चर्स इंटरनेशनल ने 'द ओडिसी' के ग्लोबल प्रीमियर टूर में मुंबई को एक आधिकारिक स्टॉप के तौर पर शामिल किया है, जिससे यह शहर लंदन, पेरिस और न्यूयॉर्क की कतार में आ गया है। नई विकसित IMAX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके कई देशों में शूट की गई 'द ओडिसी' पहली ऐसी फीचर फिल्म है, जिसे पूरी तरह से IMAX कैमरों से शूट किया गया है। इसका भारतीय प्रीमियर मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम स्थित PVR ICON IMAX में होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed