{"_id":"6a17c726686e50592b03c04b","slug":"actor-matthew-perry-personal-assistant-kenneth-iwamasa-prisoned-for-41-months-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Matthew Perry: अभिनेता मैथ्यू पेरी डेथ केस में बड़ा अपडेट, निजी सहायक केनेथ इवामासा को 41 महीने की सजा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Matthew Perry: अभिनेता मैथ्यू पेरी डेथ केस में बड़ा अपडेट, निजी सहायक केनेथ इवामासा को 41 महीने की सजा
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 28 May 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार
Matthew Perry Drug Case: अभिनेता मैथ्यू पेरी मामले में उनके निजी सहायक केनेथ इवामासा ने अपना जुर्म अदालत के सामने स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उन्हें कड़ी सजा सुनाई गई।
मैथ्यू पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मशहूर अभिनेता मैथ्यू पेरी ड्रग ओवरडोज की वजह से जिंदगी से हार गए थे। इस मामले के आरोपी केनेथ इवामासा ने अपना गुनाह को कुबूल कर लिया है। उन्होंने अदालत के सामने मैथ्यू को केटामाइन देने की बात स्वीकार की, जिसमें वो डोज भी शामिल हैं जो पेरी की मौत का कारण बनी।
41 महीने की सुनाई गई सजा
एक्टर मैथ्यू पेरी के निजी सहायक पर उन्हें ड्रग की घातक डोज उपलब्ध कराने के आरोप हैं। इस मामले में केनेथ इवामासा ने खुद अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैथ्यू को केटामाइन का इंजेक्शन उन्होंने ही दिया था। इसके बाद इस मामले में पांच लोगों पर चल रहे मुकदमे का अंत हो गया। इस पर न्यायाधीश शेरिलिन गार्नेट ने आरोपी केनेथ इवामासा को 41 महीनों की सजा सुनाई।
Trending Videos

मैथ्यू पेरी-जसवीन संघा
- फोटो : सोशल मीडिया
जसवीन संघा समेत पांच थे आरोपी
इससे पहले जसवीन संघा ने भी अपना गुनाह कुबूल कर लिया था। उन्होंने अदालत से कहा था, 'इस दुखद घटना की वजह बने हालात में मैंने जो भूमिका निभाई और जो काम किए मैं उनकी पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। मैं समझती हूं कि मेरा बर्ताव यानी ड्रग्स का धंधा चलाना और उसी रास्ते पर चलते रहना लापरवाही भरा, खतरनाक और गलत था'। अदालत ने जसवीन को 15 साल की सजा सुनाई थी।

- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या था मामला?
हॉलीवुड एक्टर मैथ्यू पेरी का साल 2023 में निधन हो गया था। उन्हें उनके लॉस एंजिल्स स्थित घर पर मृत पाया गया था, जिसके बाद मौत के कारण की जांच हुई। जांच में पता चला कि उनकी मौत केटामाइन ड्रग के ओवरडोज के चलते हुई थी। डॉक्टर से लेकर अभिनेता और सहायक तक इस मामले में दोषी पाए गए। मैथ्यू के मौत मामले में कुल पांच लोग दोषी साबित हुए। पांचवीं आरोपी 'केटामाइन क्वीन' के नाम से मशहूर जसवीन संघा को 15 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद मैथ्यू की मौत का मामला फिर चर्चा में आ गया है।