निकोलस केज ने क्यों बदला कानूनी तौर पर अपना नाम? ऑस्कर विजेता एक्टर ने किया खुलासा
Nicolas Cage Change His Name: ऑस्कर जीत चुके अभिनेता निकोलस केज ने कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया है, ऐसा उन्होंने पिछले साल ही किया था। नाम बदलने की वजह को अभिनेता ने साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड एक्टर निकोलस केज का असली नाम निकोलस किम कोपोला है। पिछले साल उन्होंने अपने स्टेज नाम को ही अपना कानूनी नाम बना लिया। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने नाम बदलने की वजह का भी खुलासा किया है।
एक्टर ने इस वजह से बदला अपना नाम
पीपल्स मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा, ‘मैं निक केज हूं। मैंने पिछले साल कानूनी तौर पर अपना नाम बदल लिया। मैं असल जिंदगी में भी निक केज हूं और कैमरे के सामने भी निक केज हूं। किसी और के परिवार के हाशिये पर खड़े होकर उनका चचेरे भाई बनने से बेहतर है कि मैं अपने छोटे से परिवार का मुखिया बना रहूं। यही वजह है कि मैंने तय किया कि मैं इसी नाम को पहचाना जाऊं।’
कहां से मिली नए नाम की इंस्पिरेशन?
एक्टर निक केज ने अपना सरनेम मार्वल कॉमिक्स के किरदार ल्यूक केज से लिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में इस किरदार के बारे में काफी बातें होती थीं। निक केज ने कहा, ‘मैंने सोचा ठीक है। मैं 'निकोलस' नाम तो रखूंगा ही क्योंकि मेरे पिता ने मेरा नाम निकोलस रखा था। मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग निक कहकर बुलाते हैं या निकोलस। मैं दोनों ही हूं। मुझे लगता है कि लोग मुझे दोनों ही नामों से जानते हैं।’
अभिनेता का फिल्मी परिवार से है नाता
निक केज दिवंगत ऑगस्ट कोपोला के बेटे हैं, जो फ्रांसिस फोर्ड कोपोला और शायर तालिया रोज कोपोला के बड़े भाई थे। कोपोला परिवार के अन्य मशहूर सदस्यों में फ्रांसिस फोर्ड की बेटी सोफिया कोपोला और तालिया के बेटे जेसन भी शामिल हैं।
इस हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगे निकोलस केज
निक केज के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वह ‘स्पाइडर नोयर’ फिल्म में नजर आएंगे। यह ‘स्पाइडर मैन’ फ्रैंचाइज की ही एक फिल्म है। अभिनेता के फैंस इस फिल्म उन्हें देखने के लिए उत्साहित हैं।