सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Nick Jonas daughter Malti marie becomes cutest backstage drummer See Viral Pics

प्रियंका चोपड़ा और निक की बेटी मालती ने दिखाया नया हुनर, बनीं बैकस्टेज की सबसे प्यारी ड्रमर; देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 28 May 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter Malti Marie: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी अब एक ड्रमर बन गई हैं। दरअसल, निक के नए शो के रिहर्सल के दौरान बैकस्टेज पर मालती ड्रम बजाती नजर आईं, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Priyanka Chopra Nick Jonas daughter Malti marie becomes cutest backstage drummer See Viral Pics
निक जोनस और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सिंगर निक जोनस ने हाल ही में अपने एक नए शो के रिहर्सल के दौरान अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा तो नजर नहीं आईं, लेकिन छोटी सी मालती ने बैकस्टेज पर अपनी क्यूटनेस से सबका दिल जीत लिया।

Trending Videos

Priyanka Chopra Nick Jonas daughter Malti marie becomes cutest backstage drummer See Viral Pics
निक जोनस और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम

ड्रम बजाने की कोशिश करती नजर आईं मालती
निक ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और मालती की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मालती उत्सुकता से ड्रम सेट के पास घूमती दिखीं। उन्होंने ड्रम बजाने की कोशिश भी की, जिसे निक बड़े प्यार से देखते रहे। कुछ तस्वीरों में मालती हाथ में माइक थामे और कानों में हेडफोन पहने नजर आईं। मालती और निक की ये तस्वीरे फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस निक और मालती की इन तस्वीरों पर लाल दिल वाला इमोजी बनाकर प्यार जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra Nick Jonas daughter Malti marie becomes cutest backstage drummer See Viral Pics
निक जोनस और मालती - फोटो : इंस्टाग्राम

निक और प्रियंका की पर्सनल लाइफ
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती का जन्म हुआ। जन्म के बाद मालती को लगभग 100 दिनों से ज्यादा समय तक अस्पताल के एनआईसीयू में रहना पड़ा था, जिसके बाद वे उसे घर ला पाए थे।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


विज्ञापन

'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी साउथ फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। 'वाराणसी' मेगा-बजट भारतीय फिल्म है। इसे दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली बना रहे हैं। इस फिल्म में प्रियंका, महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। 1300 करोड़ से ज्यादा के बजट वाली यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, दिखेगी बलिदान और एकता की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed