सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   American Music Awards 2026 Taylor Swift leads the nominations with 8 nods Sabrina Carpenter follows

अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स 2026 की हुई घोषणा, सबसे आगे हैं टेलर स्विफ्ट; जानें किसे मिले कितने नॉमिनेशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 14 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सार

American Music Awards 2026 Taylor Swift: अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स 2026 के नॉमिनेशन घोषित कर दिए गए हैं। इस साल टेलर स्विफ्ट को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिले हैं।
 

American Music Awards 2026 Taylor Swift leads the nominations with 8 nods Sabrina Carpenter follows
टेलर स्विफ्ट-अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हर साल अमेरिका में होने वाले अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स की घोषणा हो चुकी है। इस साल 2026 में होने वाले अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स की रेस में टेलर स्विफ्ट सबसे आगे हैं। जानिए किसको मिले कितने नॉमिनेशन।

Trending Videos

अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स के नॉमिनेशन
अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स की लिस्ट में सबसे आगे टेलर स्विफ्ट का नाम है, क्योंकि उन्हें कुल 8 नॉमिनेशन मिले हैं। उनके ठीक पीछे सबरीना कारपेंटर, ओलिविया डीन, सोमब्र और मॉर्गन वॉलन हैं। इन चारों को 7-7 नॉमिनेशन मिले हैं। जबकि लेडी गागा और एलेक्स वॉरेन को 6-6 नॉमिनेशन मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य नॉमिनी (साल का सर्वश्रेष्ठ कलाकार)-

  • टेलर स्विफ्ट
  • सबरीना कारपेंटर
  • मॉर्गन वॉलन
  • जस्टिन बीबर
  • लेडी गागा
  • ब्रूनो मार्स
  • BTS
  • बैड बनी
  • केंड्रिक लैमर
  • हैरी स्टाइल्स
  • टेलर स्विफ्ट के नॉमिनेशन:
  • आर्टिस्ट ऑफ द ईयर
  • बेस्ट फीमेल पॉप आर्टिस्ट

टेलर स्विफ्ट को मिले कुल 8 नॉमिनेशन
टेलर स्विफ्ट का एल्बम 'The Life of a Showgirl' एल्बम ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप एल्बम की लिस्ट में चुना गया है। जबकि उनका गाना 'The Fate of Ophelia' सॉन्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट पॉप सॉन्ग और बेस्ट म्यूजिक वीडियो की लिस्ट में चुना गया है। टेलर स्विफ्ट के पहले से ही AMAs के 40 रिकॉर्ड जीत चुकी हैं।

नए कलाकारों में सबसे आगे
ओलिविया डीन और सोमब्र को पहली बार 7-7 नॉमिनेशन मिले हैं। कुल 11 नई कैटेगरी जोड़ी गई हैं, जैसे ब्रेकथ्रू एल्बम, ब्रेकआउट टूर, सॉन्ग ऑफ द समर शामिल है। अवार्ड शो लास वेगास में आयोजित किया जाएगा। 

हर साल होते हैं अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स
अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स (AMAs) दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है, जिसे प्रशंसक की वोटिंक के आधार पर चुना जाता है। इसकी शुरुआत 1973 में डिक क्लार्क ने की थी। इसमें लोकप्रिय गाने, कलाकार और पॉप संस्कृति के सबसे बड़े पलों को सम्मान दिया जाता है। AMAs मुख्य रूप से हर साल होने वाला कार्यक्रम है। 1974 से यह लगभग हर साल आयोजित होता रहा है। 2023-2024 में थोड़ा ब्रेक रहा, लेकिन मई 2025 में यह फिर शुरू हुआ और अब 2026 में भी वापस आ रहा है।

यह भी पढ़ें: जगन्नाथ मंदिर में गोविंदा ने की पूजा-अर्चना, सिंपल लुक से जीता फैंस का दिल; बोले- 'भगवान का सचमुच बहुत...'..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed