टॉम क्रूज ने शेयर किए सिनेमाकॉन के खास पल, फिल्म 'डिगर' के प्रदर्शन पर भी बोले एक्टर- 'यह साल सिनेमा जगत...'
Tom Cruise in Cinemacon 2026: सिनेमाकॉन 2026 में टॉम क्रूज की आगामी फिल्म 'डिगर' का भी प्रदर्शन किया गया। इस खास मौके को टॉम ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया।
विस्तार
सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
सुपरस्टार टॉम क्रूज ने अपनी फिल्म की कुछ विशेष झलकियां सिनेमाकॉन 2026 में पेश की। इसके साथ ही फिल्म उद्योग के लिए 2026 की आशाजनक शुरुआत को लेकर उत्साह व्यक्त किया। उन्होंने लाॅस वेगास के सीजर्स पैलेस में आयोजित इस समारोह के खास पल सोशल मीडिया पर शेयर किए। एक्टर के साथ उनकी फिल्म के निर्माता एलेजांद्रो जी. इनारितु भी स्टेज पर दिखाई दिए।
I had a lot of fun at CinemaCon seeing so many friends. The year has already gotten off to a great start for cinema, and I'm looking forward to all the films still to come in the year ahead from countless hardworking and talented artists!
1/3 pic.twitter.com/JqDeYJE7ny — Tom Cruise (@TomCruise) April 15, 2026
टॉम क्रूज ने अपने अपने X पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा,' सिनेमाकॉन में इतने सारे दोस्तों से मिलकर मुझे बहुत मजा आया। सिनेमा जगत के लिए यह साल शानदार शुरुआत लेकर आया है और मैं आने वाले साल में अनगिनत मेहनती और प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई जाने वाली सभी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
क्रूज ने इनारितु के साथ काम करने का अनुभव भी बताया। उन्होंने लिखा, 'आज मेरे प्यारे दोस्त एलेजांद्रो जी. इनारितु और मैंने 'डिगर' की एक झलक साझा करते हुए बहुत ही अच्छा वक्त बिताया। हम अक्टूबर में इस फिल्म को दुनिया के साथ साझा करने और सिनेमा जगत के इस खास साल का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं।'
टॉम क्रूज की फिल्म 'डिगर' इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होनी है। टॉम इसमें डिगर रॉकवेल के रोल में नजर आएंगे। सैंड्रा हूलर, जॉन गुडमैन, माइकल स्टुहलबर्ग, जेसी प्लेमन्स, सोफी वाइल्ड, रिज अहमद और एम्मा डी'आर्सी भी इस फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे। वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के साथ थिएटर फिल्मों के निर्माण के समझौते के बाद एक्टर की यह पहली फिल्म होगी।

कमेंट
कमेंट X