फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie Daughter Zahara Drop Hollywood Actor Brand Pitt Surname

Angelina Jolie: एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी ने हटाया पिता का सरनेम, कानूनी तौर पर बदलेंगी अपना नाम

Tue, 14 Jul 2026 04:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 14 Jul 2026 04:17 PM IST
सार

Angelina Jolie Daughter Zahara Drop Brand Pitt Surname: हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का तलाक हुए लगभग 10 साल हो चुके हैं। हाल ही में इनकी गोद ली हुई बेटी जहारा ने पिता का सरनेम अपने नाम से अलग कर लिया है। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का सहारा लिया है।  

विज्ञापन
Angelina Jolie Daughter Zahara Drop Hollywood Actor Brand Pitt Surname
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की गोद ली हुई बेटी जहारा - फोटो : इंस्टाग्राम@zaharajp

विस्तार

एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी जहारा की उम्र 21 साल है। हाल ही में जहारा ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ब्रैड पिट का सरनेम अपने नाम से अलग कर लिया है। इससे पहले उनकी बहन शिलोह और भाई मैडॉक्स भी ऐसा कर चुके हैं। ब्रैड पिट का सरनेम अपने नाम से जहारा ने कानूनी प्रक्रिया के तहत हटाया है। 

विज्ञापन

सरनेम हटाने के लिए कोर्ट में डाली अर्जी
टीएमजेड को मिले अदालती दस्तावेजों के मुताबिक जहारा ने कैलिफोर्निया के कानून के हिसाब से लगातार चार हफ्तों तक लॉस एंजिल्स डेली जर्नल में अपना नाम बदलने की अर्जी का नोटिस छपवाया। यह नोटिस 16 जून, 23 जून, 30 जून और 7 जुलाई को छपे थे। जहारा ने जून में अपना नाम कानूनी तौर पर जहारा मार्ले जोली पिट से बदलकर जहारा मार्ले जोली करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। अगर कोई इस अर्जी का विरोध करना चाहता था तो उसे अंतिम सुनवाई से पहले लिखित आपत्ति दर्ज करानी होगी। यह सुनवाई 28 सितंबर को होनी है। अगर कोई आपत्ति नहीं उठाई जाती है, तो जज द्वारा नाम बदलने की मंजूरी मिल जाएगी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैड पिट का मानना है कि बच्चों के साथ उनके खराब रिश्ते के लिए एंजेलिना जोली जिम्मेदार हैं। 


खूब चर्चा में रहा था बैड पिट और एंजेलिना का तलाक 
साल 2016 में बैड पिट और एंजेलिना जोली ने तलाक लिया था। यह तलाक हॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल, हॉलीवुड फैंस के बीच यह कपल आइडल माना जाता था, ऐसे में इनका अलग होना फैंस को दुखी कर गया। इस तलाक से उनके बच्चे भी काफी प्रभावित हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Angelina Jolie Daughter Zahara Drop Hollywood Actor Brand Pitt Surname
एंजेलिना जोली - फोटो : इंस्टाग्राम @angelinajolie

एंजेलिना जोली करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं? 
हाल ही में एंजेलिना जॉली की एक फिल्म ‘कोच्यूर’ रिलीज हुई। यह फिल्म अमेरिकी फिल्ममेकर के जीवन पर बनी है। इसमें फिल्ममेकर को पता चलता है कि उसे कैंसर है। इस मुश्किल वक्त में ही अचानक उसकी जिंदगी में प्यार की बहार आती है। एंजेलिना ने फिल्म में लीड रोल निभाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed