Alia Bhatt In Tumbbad 2 : ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, यूजर्स बोले- गलत कास्टिंग
Alia Bhatt Trolls For Movie Tumbbad 2: ‘तुम्बाड 2’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट करके बताया कि फिल्म में आलिया भट्ट भी एक अहम किरदार निभाएंगी। फिल्म में आलिया की कास्टिंग सोशल मीडिया यूजर्स को पंसद नहीं आई, इस वजह से एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बाद फिल्म 'तुम्बाड 2' से आलिया भट्ट भी जुड़ गई हैं। इस हॉरर-थ्रिलर फिल्म में वह एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। फिल्म से जुड़कर आलिया भट्ट भी काफी खुश हैं। लेकिन पहली फिल्म ‘तुम्बाड’ को पसंद करने वाले फैंस दूसरे पार्ट में आलिया की कास्टिंग से नाराज नजर आ रहे हैं। वह मेकर्स के डिसीजन को गलत बता रहे हैं। जानिए, ऐसा नजरिया सोशल मीडिया यूजर्स का क्यों है?
आलिया को क्यों बताया गलत कास्टिंग?
सोशल मीडिया यूजर्स ने आलिया भट्ट को ‘तुम्बाड 2’ का हिस्सा बनने पर कई वजहों से ट्रोल किया है।
- एक यूजर ने ‘तुम्बाड 2’ की आलिया वाली पोस्ट पर कमेंट लिखा, ‘आलिया से 'तुंबाड 2' को बचाओ।
- एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘फिल्म ‘तुंबाड' अपनी कहानी कहने के अंदाज, विजन और उन कलाकारों के जबरदस्त काम की वजह से एक कल्ट क्लासिक बन गई, जिन्हें बॉलीवुड के बड़े कैंप्स का सपोर्ट नहीं था। एक फैन के तौर पर यह देखना निराशाजनक है कि इतनी अनोखी फ्रैचाइजी अब मेनस्ट्रीम स्टार पावर की तरफ झुक रही है। मुझे बस उम्मीद है कि 'तुंबाड 2' अपनी जड़ों से जुड़ी रहेगी और काबिल कलाकारों को चमकने का मौका देगी।’
- एक अन्य यूजर ने भी नाराजगी जताते हुए लिखा, ‘प्लीज आलिया को कास्ट मत करो। फिल्म आलिया सेंट्रिक हो जाएगी और हम 'तुंबाड' जैसी असली कहानी चाहते हैं जिसमें कम आंके गए (अंडररेटेड) एक्टर्स हों।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसने 'तुंबाड 1' से बनी अब तक की सारी हाइप खराब कर दी।’
- वहीं कई यूजर्स ने आलिया को कास्ट करने पर मेकर्स से सवाल किया, ‘आखिर क्यों कास्ट किया?’ वहीं कुछ ने आलिया को लेकर किया, ‘गलत कास्टिंग।’
आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इस फिल्म को सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। यह फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म ‘तुम्बाड 2’ से दर्शकों को बड़ी उम्मीदे हैं, क्योंकि साल 2018 में रिलीज हुई ‘तुम्बाड’ ने अपनी कहानी से दर्शकों को हैरान किया था।