फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After Ayodhya Actor Ranbir Kapoor bought land in Pune ahead His Ramayana Part 1 Movie Release

अयोध्या के बाद रणबीर कपूर ने अब इस शहर में खरीदी जमीन? एक नहीं चार प्लॉट लिए; जानिए कितने करोड़ में हुई डील?

Tue, 14 Jul 2026 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 14 Jul 2026 04:51 PM IST
सार

Ranbir Kapoor: आगामी फिल्मों 'रामायण' और 'लव एंड वॉर' की रिलीज से पहले रणबीर कपूर प्रॉपर्टी खरीदने में लगातार निवेश कर रहे हैं। कुछ माह पहले उन्होंने अयोध्या में जमीन खरीदी थी। अब उन्होंने पुणे में प्लॉट खरीदे हैं।

विज्ञापन
After Ayodhya Actor Ranbir Kapoor bought land in Pune ahead His Ramayana Part 1 Movie Release
रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन और तैयारियों के बीच एक्टर पुणे में प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने हाल ही में पुणे के पास मुल्शी तालुका के एक गांव में जमीन खरीदी है। 

विज्ञापन


कितने करोड़ की हुई डील?
रणबीर कपूर ने कुछ महीनों पहले अयोध्या के एक लग्जरी प्रोजेक्ट में जमीन खरीदी थी। अब उन्होंने फिर रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश करते हुए पुणे में जमीन ली है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के दस्तावेजों के अनुसार, अयोध्या में एक प्रॉपर्टी में निवेश करने के कुछ महीनों बाद रणबीर कपूर ने पुणे के मुल्शी तालुका में लगभग 25.7 एकड़ जमीन 16.42 करोड़ रुपये में खरीदकर अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो को और बढ़ाया है।

विज्ञापन


रणबीर कपूर ने चार प्लॉट खरीदे
रणबीर कपूर ने पुणे में एक या दो नहीं, बल्कि चार प्लॉट खरीदे हैं। 30 अप्रैल 2026 को रजिस्टर हुए इस सौदे में पिंपरी गांव में जमीन के चार सटे हुए हिस्से शामिल हैं। CRE Matrix को मिले कागजात के मुताबिक, सबसे बड़ा हिस्सा, जो 43,800 वर्ग मीटर का है, 7.07 करोड़ रुपये में खरीदा गया। 29,900 वर्ग मीटर का दूसरा प्लॉट 4.62 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि 21,400 वर्ग मीटर का एक और प्लॉट 3.31 करोड़ रुपये में लिया गया। चौथा और सबसे छोटा हिस्सा, जो 8,900 वर्ग मीटर का है। इसे 1.39 करोड़ रुपये में खरीदा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी 'रामायण'?
रजिस्ट्रेशन के कागजात से यह भी पता चलता है कि इस सौदे पर 82.13 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी लगी। हाल के महीनों में जमीन में रणबीर का यह दूसरा बड़ा निवेश है। मई 2026 में उन्होंने अयोध्या में लगभग 3.31 करोड़ रुपये की कीमत पर जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। रणबीर के वर्क फ्रंट की बात  करें तो उनकी फिल्म 'रामायण-पार्ट 1' इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी देखा जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed