टीवी शो 'कुमकुम' को लेकर जूही परमार ने साझा किया खास वीडियो, फैंस को कहा शुक्रिया; लिखा- 'कुछ कहानियां कभी...
24 Years Of Kumkum: टेलीविजन अभिनेत्री जूही परमार ने आज मंगलवार को अपने मशहूर शो 'कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन' को लेकर एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ जूही ने एक भावुक नोट भी लिखा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर टीवी सीरियल 'कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन' के प्रसारण को 15 जुलाई को पूरे 24 साल पूरे हो जाएंगे। इस खास मौके पर शो की मुख्य अभिनेत्री जूही परमार ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी और दर्शकों के प्रति आभार जाहिर किया है।
'कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं'
जूही परमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह शो के मशहूर टाइटल ट्रैक पर नाचती नजर आ रही हैं। भावुक होकर उन्होंने लिखा, 'कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं... वे बस लोगों के दिलों में जिंदा रहती हैं।'
फैंस का किया शुक्रिया
जूही ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, '15 जुलाई को जब 'कुमकुम' के 24 खूबसूरत साल पूरे हो रहे हैं, तो मेरा दिल आभार से भरा हुआ है। यह सचमुच अद्भुत है कि इतने कई साल बाद भी आपका प्यार उतना ही गहरा और खास है।'
जूही ने आगे लिखा कि आज भी फैंस के मैसेज, शो की यादें और टाइटल ट्रैक गुनगुनाना उन्हें यह एहसास दिलाता है कि यह सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि लोगों के परिवारों और दिलों का एक बेहद करीबी हिस्सा बन चुका था। इतने साल बीत जाने के बाद भी दर्शकों का प्यार इस शो के लिए बिल्कुल वैसा ही बना हुआ है।
'कुमकुम' शो से जुड़ी कुछ खास बातें
टीवी का लोकप्रिय शो 'कुमकुम' 15 जुलाई 2002 से 13 मार्च 2009 तक स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुआ था। इस शो में जूही परमार ने कुमकुम और हुसैन कुवाजेरवाला ने सुमित की मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। सुमित और कुमकुम की जोड़ी को टीवी जगत की सबसे पसंदीदा और सुपरहिट जोड़ियों में गिना जाता है।
यह भी पढ़ें: SRK: शाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 'मन्नत' के रिनोवेशन का रास्ता साफ; बनेंगी दो नई मंजिलें