‘अब मैं एसेक्सुअल हूं’, आकांक्षा चमोला का बड़ा खुलासा; कहा- मुझे किसी के साथ इंटिमेट नहीं होना
Akanksha Chamola: आकांक्षा चमोला लॉक अप: सच या सजा में जाकर लगातार सुर्खियों में हैं। अब आकांक्षा ने अपने बारे में नया दावा किया है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉक अप 2 के हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने एक बड़ा दावा किया। कुछ दिन पहले ही उन्होंने खुद को बाईसेक्शुअल बताया था। अब उन्होंने दावा किया है कि वह एसेक्सुअल हैं। वरुण यादव से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि गौरव खन्ना से तलाक के बाद वह दोबारा शादी नहीं करना चाहतीं और उन्हें किसी के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा नहीं होती।
मेरा अलग फेज चल रहा है
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, आकांक्षा ने कहा, ‘मुझे डर बैठ गया है। कामुकता बदलती रहती है। आप के फेज के ऊपर होता है। मेरा अभी तलाक हो रहा है। मुझे अभी किसी के साथ संबंध नहीं बनाने। लड़कियों के साथ भी नहीं चाहिए, आदमियों के साथ भी नहीं चाहिए। मेरा अलग फेज चल रहा है, इसे एसेक्सुअल कहा जाता है।’
मुझे महिलाएं पसंद हैं
दिलचस्प बात यह है कि यह सब तब हुआ जब श्रेया कालरा ने आकांक्षा की दूसरी 'लाइफलाइन' का खुलासा किया और बताया कि एक्ट्रेस बाइसेक्शुअल हैं। आकांक्षा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘श्रेया ने ऐसा इसलिए सोचा क्योंकि मैं सभी के साथ खूब मस्ती करती हूं।
मैंने खुद कभी उन्हें नहीं बताया कि मैं बाइसेक्शुअल हूं, लेकिन यह मेरे सीक्रेट्स में से एक है। शादी से पहले मैं बाइसेक्शुअल थी। लड़कियों के साथ मेरे कुछ रिश्ते रहे हैं। हालांकि उनमें कोई इंटिमेसी नहीं थी, लेकिन मैं कुछ महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रही हूं।
मुझे महिलाएं पसंद हैं। यह मेरे लिए एक सेफ स्पेस है। यह दुनिया काफी हद तक पुरुषों के दबदबे वाली है, इसलिए महिलाओं के साथ एक कम्फर्ट जोन बन जाता है। मुझे वह फेमिनिन एनर्जी पसंद है। मैं उसी से आगे बढ़ती हूं।
ऐसे समाज में जहां लोग सोचते हैं कि लड़कियां हमेशा एक-दूसरे से मुकाबला करती हैं और जलती हैं, मैं इससे सहमत नहीं हूं। मुझे लगता है कि इस गेम में पहले दिन से सिर्फ मेरा ही पर्दाफाश हो रहा है।’
नवंबर 2016 में शादी के बंधन में बंधे आकांक्षा और गौरव अब अलग हो रहे हैं। 'लॉक अप 2' के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा ने यह बात बताई और कहा कि वे पिछले 18 महीनों से अलग रह रहे हैं।
हालांकि, जब बाद में गौरव शो में आए तो उन्होंने साफ किया कि हमने बस इस बारे में बात की थी। कोई पिटीशन साइन नहीं की गई है और कुछ भी ऑफिशियल नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि कानूनी तौर पर वे अभी भी एक कपल हैं।